Breaking
14 Nov 2026, Sat

माघ मेले में बिजली व्यवस्था पर खर्च होंगे 21 करोड़, 23 हजार पोल और 27,500 एलईडी लाइटें लगेंगी

प्रयागराज
 माघ मेला में बिजली इंतजाम के लिए पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक बजट मिला है। मेले की बिजली व्यवस्था पर 21 करोड़ 19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पूरे मेला क्षेत्र को रोशन करने के लिए 23,120 बिजली के पोल लगाए जाएंगे। साथ ही 27,500 एलईडी स्ट्रीट लाइटें और 600 सोलर हाइब्रिड लाइटें लगाई जाएंगी। बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के लिए 67 अस्थायी सब स्टेशन और सात आरएमयू भी स्थापित किए जाएंगे।

पिछले वर्ष माघ मेला 900 हेक्टेयर में आयोजित हुआ था। इसके लिए बिजली विभाग को 15 करोड़ 32 लाख रुपये का बजट मिला था। इस बार मेला क्षेत्र बढ़ाकर 990 हेक्टेयर किया गया है। इसके साथ ही बिजली व्यवस्था के बजट में भी करीब छह करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मेला क्षेत्र में रोशनी और बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के सपने को करेंगे साकार: ब्रजेश पाठक

योजना के तहत 67 अस्थायी सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें 400 केवीए क्षमता के 30 और 100 केवीए क्षमता के 37 सब स्टेशन होंगे। बिजली आपूर्ति के लिए फीडरों की संख्या बढ़ाकर 15 की जाएगी। इसके अलावा 415 सर्किट किलोमीटर एलटी लाइन और 60 सर्किट किलोमीटर एचटी लाइन बिछाई जाएगी। आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए 32 डीजी सेट भी लगाए जाएंगे। बिजली व्यवस्था की निगरानी और संचालन के लिए पांच एसडीओ और आठ अवर अभियंताओं की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें :  उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे दसवें दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ, अयोध्या में 56 घाटों पर जगमगाएंगे असंख्य दीप

2800 बसें चलेंगी, 300 रहेंगी रिजर्व
माघ मेले में रोडवेज इस बार 400 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। आरएम रवींद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल मेले में 2400 बसें चलाई गई थीं, जबकि इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर 2800 करने की तैयारी है। इनमें 300 बसें रिजर्व रखी जाएंगी। इनका इस्तेमाल मौनी अमावस्या समेत प्रमुख स्नान पर्वों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए किया जाएगा। रोडवेज ने अस्थायी बस स्टेशनों की व्यवस्था भी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  Air India की नई सर्विस शुरू, अब बिजनेस क्लास में आसमान में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा खाना

बेहतर नेटवर्क को सभी कंपनियों के लगेंगे टावर
माघ मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल नेटवर्क की सुविधा देने के लिए सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के टावर लगवाए जाएंगे। मेले के दौरान मोबाइल नेटवर्क और कॉलिंग सेवा लगातार सुचारू रखने के लिए मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने शुक्रवार को मेला प्राधिकरण कार्यालय में माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को संचार संबंधी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी बड़ी मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *