Breaking
14 Nov 2026, Sat

मोर्ने मोर्कल ने देरी से पारी घोषित करने के फैसले को लेकर तोड़ी चुप्पी, इंग्लैंड के बैजबॉल से डरा भारत?

नई दिल्ली
मोर्ने मोर्कल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन देर से पारी घोषित करने के भारत के फैसले का बचाव किया है और कहा है कि वे इंग्लैंड और बाजबॉल के बारे में चिंतित नहीं थे। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 427 रन बनाए, जिसमें शुभमन गिल ने 161 रन बनाए और रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक जड़े। पहली पारी में 180 रनों की बड़त के साथ भारत ने मेजबानों के सामने जीत के लिए 608 रनों का टारगेट रखा है। इस स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड 72 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुका है। मैच के पांचवें और आखिरी दिन मेजबानों को जीत के लिए 536 रनों की दरकार है और उनके हाथों में 7 विकेट शेष है।

ये भी पढ़ें :  भारत को लगा 8वां झटका, नीतिश रेड्डी 13 रन बनाकर आउट

जब भारत ने पारी घोषित की तो कई फैंस और क्रिकेट पंडितों को लगा कि शुभमन गिल ने थोड़ी देरी कर दी है। टेस्ट क्रिकेट में जहां आज तक 418 रनों से बड़ा टारगेट चेज नहीं हुआ वहां भारत ने ज्यादा समय तक बैटिंग कर हार को गेम से बाहर करने की कोशिश की, जिस वजह से इंग्लैंड को चौथे दिन 16 ही ओवर बैटिंग करने का मौका मिला। अगर भारत पारी जल्दी घोषित कर देता तो इंग्लैंड को वह अधिक ओवर खिला सकता था।

चौथे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए मोर्केल ने कहा कि टीम ने पारी घोषित करने के बारे में बात की थी, लेकिन उन्हें लगा कि यह अभी भी बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट है। भारत के गेंदबाजी कोच ने कहा कि टीम अच्छी स्थिति में पहुंचना चाहती थी क्योंकि मौसम उनके नियंत्रण से बाहर था।

ये भी पढ़ें :  विश्व रिकॉर्डधारी चेपनगेटिच डोपिंग के आरोप में निलंबित

मोर्केल ने कहा, "यह एक अच्छा सवाल है। हमने इस बारे में दिन भर बहुत बात की। लेकिन मुझे लगता है कि हम देखते हैं कि यह अभी भी एक अच्छा विकेट है। हमारे खिलाड़ी भी अंत में 4 या 5 रन प्रति ओवर की दर से काफी आराम से बल्लेबाजी कर रहे थे। अतिरिक्त दिन होने के कारण, मेरा मतलब है, मौसम, आप वास्तव में इसे नियंत्रित नहीं कर सकते। यह हमें बल्लेबाजी में एक आरामदायक स्थिति में लाने के लिए था, और फिर, जाहिर है, आज रात, उनके पास 20 से अधिक ओवर थे और उम्मीद है कि ग्रे आसमान होगा, और दो या तीन विकेट मिलेंगे, और हमने वह हासिल कर लिया, जो हमारे लिए एक बोनस है।"

ये भी पढ़ें :  सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा

उन्होंने आगे कहा, “तो हां, कल सुबह का पहला घंटा बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। हमने आज सुबह देखा कि, आप जानते हैं, अगर आप सही क्षेत्र में गेंद डालते हैं, तो थोड़ी सहायता मिलती है और हां, हमें कल इस पर पूरी तरह से ध्यान देने की आवश्यकता है।”

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *