Breaking
14 Nov 2026, Sat

बरेली में ताजिया रखने के दौरान टूटा चबूतरा, तनाव के बीच धरने पर बैठे व्यापारी

फरीदपुर (बरेली)
यूपी के बरेली में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। फतेहपुर में बहुसंख्यक आबादी के बीच ताजिया रखने के दौरान पड़ोस की दुकान का चबूतरा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसको लेकर वहां रहने वाले व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने विवाद शांत करने को अपनी ओर से मुकदमा भी दर्ज किया लेकिन व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने गिरफ्तारी न होने तक ताजिया न निकलने देने की बात कही है।

ये भी पढ़ें :  बिजली खपत घटने के बाद भी 24 लाख लाइफलाइन उपभोक्ताओं का बढ़ा भार

फरीदपुर के मोहल्ला साहूकारा में बहुसंख्यक आबादी के बीच उत्तम अग्रवाल के घर के सामने रात में ताजिया रखने की कई वर्ष पुरानी परंपरा है। कभी इसको लेकर कोई विवाद भी नहीं हुआ। मगर शनिवार रात करीब साढ़े तीन बजे यहां ताजिया रखने के दौरान मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पड़ोस के व्यापारी दीपक अग्रवाल का चबूतरा हथौड़े से क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि उनकी दुकान के शटर को भी तोड़ने की कोशिश की गई। रविवार सुबह वहां रहने वाले व्यापारियों ने चबूतरा टूटा देखा तो वे लोग आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

ये भी पढ़ें :  गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग: 9वीं मंजिल से शुरू होकर 13वीं तक पहुंची लपटें

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें चबूतरा तोड़ने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बेवजह चबूतरा तोड़कर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने व्यापारियों को समझाने की कोशिश कर अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर एक महिला को हिरासत में ले लिया। मगर व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक ताजिया नहीं उठने देंगे।

ये भी पढ़ें :  ‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

मौके पर मौजूद पुलिस कर रही है वार्ता
घटना की सूचना पर सीओ संदीप सिंह और इंस्पेक्टर राधेश्याम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता कर विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराया जा सके।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *