Breaking
20 Nov 2026, Fri

‘उत्सव प्रदेश’ के युवाओं ने जमाए अध्यात्म, देशभक्ति व भारतीय संस्कृति के रंग

'उत्सव प्रदेश' के युवाओं ने जमाए अध्यात्म, देशभक्ति व भारतीय संस्कृति के रंग

'रंग दे बसंती' ने 1090 चौराहे पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के सपनों को दी उड़ान

बदलाव का हिस्सा बनने के लिए 'फ्रेंड्स ऑफ योगी' से जुड़ रहे युवा 

'योगी की पाती' को प्रदेशवासियों की मिल रही खूब सराहना

लखनऊ,
 'उत्सव प्रदेश' के युवाओं ने अनवरत चौथे दिन अध्यात्म, देशभक्ति व भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरे। 'योगी की पाती' के 50 सप्ताह पूर्ण होने पर युवा मंच 'रंग दे बसंती' की ओर से 1090 चौराहे पर गुरुवार को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें युवा व नवोदित कलाकारों के सपनों को उड़ान मिली। गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने गीत-नृत्य से देर रात तक श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। युवाओं के हुनर की दर्शकों ने जमकर सराहना की। 

ये भी पढ़ें :  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, तीन की मौत

फोक मीडिया फाउंडेशन की तरफ से खुशी एंड टीम के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया। सबसे पहले गणेश वंदना 'ओ गणनायक' पर अविजित सिंह, संध्या, हीना, ज्योति ने भावपूर्ण नृत्य कर गणपति के चरणों में श्रद्धा निवेदित की। इसके पश्चात युवा गायक साहिल श्रीवास्तव ने देवा श्री गणेशा, सत्यम शिवम सुंदरम आदि भजन प्रस्तुति कर बाबा के चरणों में बुद्धि-विवेक देने की प्रार्थना की। 

पार्श्व गायक जावेद ने एक राधा-एक मीरा भजन के माध्यम से अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। जावेद ने मेरे देश की धरती, चक दे इंडिया, जहां डाल-दाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, आदि देशभक्ति से रचे-बसे गीतों पर खूब ताली बटोरी। 
 
झूम उठे श्रोता, मोबाइल की लाइट जलाई, जमकर नाचे लोग
खुशी एंड टीम की संध्या, हीना, ज्योति, निष्ठा, निक्की ने डांडिया व गरबा पर श्रोताओं को खड़े होकर नृत्य करने पर विवश कर दिया। श्रोताओं ने मोबाइल की लाइट जलाकर खूब नृत्य किया और माहौल को खुशनुमा बना दिया। इन कलाकारों ने 'सैयां मिले लरिकइयां मैं का करूँ' पर नृत्य कर अवधी की मिट्टी की खुशबू से पूरे पंडाल की वाहवाही लूटी। सिया जी बहिनिया हमार हो, राम लगिहैं पहुंनवा पर लोक कलाकार संध्या, हीना, ज्योति, निष्ठा, निक्की, खुशी, विनय-नितिन ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व मां सीता के विवाह बंधन को दर्शकों तक पहुंचाया। यशराज एंड टीम बैंड ने लाइव प्रस्तुति दी। यशराज गुप्ता ने बॉलीवुड गाने प्रस्तुत किए। जैसे जैसे रात बढ़ती गई, बॉलीवुड व सूफी की मस्ती उनके गीतों में चढ़ती गई। देर रात तक श्रोताओं ने इसका आनन्द लिया। गिटार पर अभिषेक व अभिनव, कीबोर्ड पर सुमित, ड्रम पर रघु ने संगत की। संचालन अंबुज ने किया। 

ये भी पढ़ें :  धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद ग्वालियर में युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

'योगी आए तो गुंडों का सफाया हुआ'
प्रदेशवासियों ने इस अवसर पर 'योगी की पाती' का अवलोकन किया और प्रदर्शनी में लगे कैनवास पर अपने मनोभाव भी लिखे। अनुपम कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सदाशयता की सराहना की। रोहित गुप्ता ने लिखा कि योगी हैं तो गुंडों का सफाया हुआ। एक प्रशंसक ने मनोभाव प्रकट किया 'वी लव योगी बाबा', अंशिका ने 'वी लव बुलडोजर बाबा', पुलकित ने लिखा कि 'वन गोल-वन मिशन- योगी 3.0' लिखकर मनोभाव प्रकट किया। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी अपने 'मन की आवाज' को लेखनी के जरिये शब्द दिए।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *