Breaking
20 Nov 2026, Fri

योगी सरकार की पहल से किसानों-बागवानों को मिलेगी बड़ी राहत, उद्यान भवन में खुला कॉमन सर्विस सेंटर

योगी सरकार की पहल से किसानों-बागवानों को मिलेगी बड़ी राहत, उद्यान भवन में खुला कॉमन सर्विस सेंटर

एक ही परिसर में सरकारी योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज अपलोड करने की मिलेगी सुविधा

बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान, समय और श्रम की होगी बचत

लखनऊ, 
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए डिजिटल सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में किसानों, बागवानों, खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए उद्यान भवन परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की शुरुआत की गई है। यहां विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन संबंधी तकनीकी सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें :  आधुनिक तकनीक, नवाचार और बाजार को जोड़कर गो पालन को ज्यादा लाभकारी बनाने पर मंथन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी अथवा तकनीकी सुविधा के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। किसानों, बागवानों और उद्यमियों को योजनाओं की जानकारी और आवेदन के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े, इसी उद्देश्य से यह सुविधा शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाएं शासन और जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और छोटे उद्यमियों को ऑनलाइन आवेदन करने, आवश्यक अभिलेख अपलोड करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में मदद मिलेगी। इससे उनका समय और श्रम बचेगा तथा आवेदन प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार काशी के पारंपरिक हुनर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के माध्यम से दिला रही वैश्विक बाजार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बागवानी विकास और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनके माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन करने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर जोर दिया जा रहा है। कॉमन सर्विस सेंटर इन योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सेतु बनेगा।

ये भी पढ़ें :  तीन साल में यूपीसीडा औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से अधिक, 50,000 से ज्यादा रोजगार सृजित

केंद्र का उद्घाटन अध्यक्ष राजस्व परिषद एवं अपर मुख्य सचिव, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण एवं रेशम विभाग बीएल मीणा ने किया। केंद्र का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हॉफेड), लखनऊ द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर हॉफेड के चेयरमैन नवलेश प्रताप सिंह, निदेशक उद्यान डॉ. भानु प्रकाश राम, संयुक्त निदेशक प्रशासन सृष्टि धवन, संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव कुमार वर्मा एवं वीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सीएससी राज्य कार्यक्रम के प्रबंधक (कृषि) ओंकार सिंह त्यागी और उनकी टीम ने केंद्र के संचालन एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *