Breaking
19 Nov 2026, Thu

MP के 16 नगर निगमों में बनेगा शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, 24 घंटे अलर्ट रहेंगे इमरजेंसी सेंटर

भोपाल 

मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में बाढ़, अतिवृष्टि, आगजनी, भूकंप और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सरकार ने शहरी आपदा प्रबंधन का नया ढांचा तैयार किया है। इसके तहत प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों में 30 नवंबर तक शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ अलग सचिवालय स्थापित करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक सचिवालय में सातों दिन 24 घंटे संचालित होने वाला इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (ईओसी) भी बनाया जाएगा। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य आपदा आने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू करने के बजाय पहले से जोखिम का आकलन कर उसकी रोकथाम और प्रभाव कम करने की तैयारी करना है। सचिवालय की कमान अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त स्तर के अधिकारी के पास होगी। इसके लिए पर्याप्त मानव संसाधन, तकनीकी सुविधाएं और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि समय रहते सुरक्षा के उपाय हो सकें।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में नेता और अधिकारी नहीं कर रहे सरकारी बंगला खाली, नोटिस भेजकर दी बेदखली की चेतावनी

कई विशेष अधिकार मिले
अधिसूचना में शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष अधिकार दिए गए हैं। किसी गंभीर आपदा के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों के उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। वाहनों की आवाजाही से अस्थायी पुल और अन्य जरूरी ढांचे बनाने और जनसुरक्षा के लिए खतरा बने भवनों और संरचनाओं को ध्वस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकेगी। इससे आपदा के दौरान त्वरित निर्णय ले सकेंगे।

इन 16 शहरों में बनेगा नया सिस्टम
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, – रीवा, कटनी, सतना, सिंगरौली, बुरहानपुर, खंडवा, सागर, देवास, मुरैना – और छिंदवाड़ा नगर निगम में यह व्यवस्था लागू होगी। सचिवालय में एक मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के साथ ऑपरेशन प्लानिंग, लॉजिस्टिक्स, वित्त, प्रशासन, जनसूचना, आइसीटी, प्रारंभिक चेतावनी और निगरानी एवं मूल्यांकन के लिए अधिकारी और विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  बच्चों की बल्ले-बल्ले : भोपाल में 31दिसंबर से 4 जनवरी तक छुट्टी घोषित, आदेश जारी

दो साल में अपडेट होगी आपदा प्रबंधन योजना
सभी नगर निगमों के लिए शहरी आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए स्थानीय निकायों और संबंधित विभागों से परामर्श किया जाएगा। योजना को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से अनुमोदित कराना होगा। इसमें शहर के संवेदनशील और आपदा संभावित क्षेत्रों की पहचान के साथ रोकथाम, जोखिम कम करने, संसाधनों की उपलब्धता, क्षमता निर्माण और आपातकालीन प्रतिक्रिया की विस्तृत कार्ययोजना शामिल होगी। इसके क्रियान्वयन की समय-समय पर समीक्षा होगी। साथ ही तैयारियों की जांच के लिए मॉक ड्रिल और अभ्यास भी कराए जाएंगे। योजना को प्रत्येक दो साल में अपडेट करना अनिवार्य होगा, ताकि बदलती शहरी परिस्थितियों और नए जोखिमों के अनुसार तैयारी की जा सके।

ये भी पढ़ें :  Census 2027: सिर के साथ अब घर की छत, रसोई के चूल्हे और इंटरनेट जैसी सुविधाएं भी होंगी गिनी

इमरजेंसी में उठा सकेंगे हर जरूरी कदम
सचिवालय के भीतर स्थापित ईओसी आपातकालीन परिस्थितियों में सूचनाओं के आदान-प्रदान और राहत-बचाव कार्यों के समन्वय का प्रमुख केंद्र होगा। यह जिला, राज्य, मंत्रालय, पुलिस कंट्रोल रूम और नियंत्रण कक्षों से संपर्क बनाए रखेगा। सचिवालय को मप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमपीएसडीएमए), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के साथ समन्वय की जिम्मेदारी भी दी गई है। जरूरत पड़ने पर रेलवे, एयरपोर्ट अथॉरिटी और पैरामिलिट्री फोर्स की मदद भी ली जा सकेगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *