Breaking
20 Nov 2026, Fri

MP के धार्मिक शहरों का बदलेगा स्वरूप, उज्जैन-ओंकारेश्वर समेत कई शहरों का बनेगा 50 साल का मास्टर प्लान

भोपाल 
प्रदेश के धा
र्मिक शहरों उज्जैन, ओंकारेश्वर, ओरछा, चित्रकूट आदि के लिए धार्मिक शहरों इंटीग्रेटेड मास्टर प्लान तैयार किए जाएंगे। इसमें इन नगरों के सामाजिक, आर्थिक विकास को देखते हुए आगामी 30 से 50 साल का प्लान बनेगा। मुख्यतः सड़कों के चौड़ीकरण, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पवित्र नदियों के संरक्षण और श्रद्धालुओं की हॉस्पिटेलिटी की अच्छी व्यवस्था को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाएगा। इससे यहां आने वाले धार्मिक पर्यटकों को परेशानी नहीं होगी।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिला कलेक्टर्स की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों को मिलाकर एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति वर्तमान और आगामी 50 साल की जरूरतों का खाका तैयार करेगी। इसे अंतिम रूप टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की टीम करेगी। इसमें अभी तक संबंधित धार्मिक नगरी में आए अधिकतम श्रद्धालुओं का डेटा भी जुटाया जा रहा है। उसके अनुरूप ही प्लानिंग होगी। ताकि श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित की जा सके।
बन रहे लोक

ये भी पढ़ें :  राज्यसभा में BJP का बड़ा गेमप्लान! 3 सीटों पर क्लीन स्वीप कैसे संभव, जानिए 2/3 बहुमत से NDA कितनी दूर

अभी उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर कई धार्मिक नगरों में लोक विकसित किए जा रहे हैं। ओरछा में रामराजा लोक, सलकनपुर और पीतांबरा पीठ दतिया में देवी लोक, मैहर में मां शारदा लोक, जानापाव में भगवान परशुराम लोक का विकास किया जा रहा है। चित्रकूट में राम वन गमन पथ बन रहा है। ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक बन रहा है।

हेरिटेज का संरक्षण
धार्मिक स्थल पर बने प्राचीन स्थलों और हेरिटेज का मूल स्वरूप में रखने और उसके संरक्षण की व्यवस्था होगी। जैसे महेश्वर के देवी अहिल्या द्वारा बनवाए गए घाट और महल, ओरछा में बुंदेला शासकों द्वारा बनवाई गई छतरियां और भवन, चित्रकूट में भगवान राम के वनवास काल से जुड़े प्राचीन स्थल आदि के संरक्षण को भी प्लान में शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  लाड़ली बहना योजना पर बड़ा अपडेट: नए पंजीयन और ₹3000 की राशि को लेकर सरकार का जवाब

ये प्रमुख शहर जिनका बनेगा मास्टर प्लान
उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मैहर, चित्रकूट, अमरकंटक, सलकनपुर, पीतांबरा पीठ (दतिया), रामराजा मंदिर (ओरछा), भोजपुर, मांडू, सांची आदि।

इन पर रहेगा फोकस
मूलभूत सुविधाएं: शहर चौंड़े मार्ग, अच्छा पहुंच मार्ग, धर्मशाला और होटल के विकास के लिए जमीन, आधुनिक और वृहद पार्किंग व्यवस्था, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग, जलप्रदाय की भरपूर व्यवस्था।

स्वच्छता एवं पर्यावरणः धार्मिक शहरों की पवित्र नदियों का संरक्षण, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त सार्वजनिक शौचालय, सफाई अनुकूल निर्माण, नदी घाटों की सफाई और सुरक्षा, 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा पर प्लानिंग होगी।

ये भी पढ़ें :  UP में लगातार छठे साल बिजली दरें स्थिर, योगी सरकार का ऊर्जा सुधार मॉडल देश में मिसाल

धार्मिक स्थल के आसपास पर्याप्त जगहः मास्टर प्लान में धार्मिक स्थल के आसपास पर्याप्त खाली स्थान का विशेष ध्यान रखा जाएगा। व्यविस्थत और सभी सुविधाओं वाला परिक्रमा मार्ग व यात्रियों के रुकने संबंधित व्यवस्था।

50 साल तक की होगी प्लानिंग- संचालक
प्रदेश में तेजी से धार्मिक पर्यटन बढ़ा है। विभिन्न पर्यटन केंद्रों में भी सैलानियों की संख्या बढ़ी है। नए प्लान से शहरों में 30-50 साल तक की प्लानिंग तैयार की जाएगी। ताकि लोगों को वहां असुविधा न हो।- कौशलेंद्र विक्रम सिंह, संचालक, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मप्र

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *