Breaking
21 Nov 2026, Sat

MP में PNG कनेक्शन का हाल बेहाल, 1.17 लाख घरों तक पाइपलाइन पहुंची लेकिन गैस नहीं

भोपाल
घर-घर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंचाने के सरकारी दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर सामने आया है। मध्य प्रदेश में कई परिवारों के घर तक पाइपलाइन पहुंची है, लेकिन रसोई तक गैस नहीं पहुंची। प्रदेश के कुल 3.41 लाख घरेलू पीएनजी कनेक्शनों में से करीब 1.17 लाख निष्क्रिय हैं। यानी हर तीन में से एक कनेक्शन केवल आंकड़ों में दर्ज है। इसकी वजह 14 प्रतिशत वैट, कंपनियों की सीमित रुचि और निर्बाध गैस सप्लाई का अभाव बताया जा रहा है। प्रदेश में 2.24 लाख यानी 65.5 कनेक्शनों पर ही बिलिंग हो रही है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ साहित्यकार देवकीनन्दन खत्री को दी श्रद्धांजलि

दरअसल, पीएनजी पर राज्यों में अलग-अलग वैट दरें हैं। मध्य प्रदेश में यह 14 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में शून्य, महाराष्ट्र में तीन प्रतिशत और गुजरात, दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ में पांच प्रतिशत है। राजस्थान में 7.5 प्रतिशत वैट लगता है। टैक्स का यह अंतर गैस की कीमत को प्रभावित करता है और उपभोक्ताओं के बीच पीएनजी अपनाने को लेकर असमंजस पैदा करता है।

उपभोक्ता फंसे, कौन तय करेगा कंपनियों की जवाबदेही
पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही। सिक्योरिटी डिपाजिट जमा कराने के बाद मीटर चालू होने में महीनों लग जाते हैं। कालोनियों में एनओसी, सड़क खोदाई की अनुमति और स्थानीय निकायों की मंजूरी के कारण काम अटकता है। कई जगह वेंडर अधूरा काम छोड़ देते हैं। गैस सप्लाई शुरू न होने, गलत बिलिंग और शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं।

ये भी पढ़ें :  PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का सख्त रुख: गैस कनेक्शन पर बड़ा अपडेट, PNG नहीं तो LPG नहीं

कई परिवार सिलिंडर सरेंडर करने के बाद भी पीएनजी शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। संबंधित कंपनियों के अधिकारियों ने फिलहाल इस मामले में स्पष्टीकरण देने से मना कर दिया है।

मध्य प्रदेश में पीएनजी की स्थिति

कुल घरेलू कनेक्शन: 3.41 लाख
बिलिंग वाले कनेक्शन: 2.24 लाख
निष्क्रिय कनेक्शन: 1.17 लाख
सक्रिय कनेक्शन: 65.5 प्रतिशत
निष्क्रिय कनेक्शन: 34.5 प्रतिशत
पीएनजी पर वैट: 14 प्रतिशत

ये भी पढ़ें :  IAS नागार्जुन गौड़ा पर सवाल, ₹51 करोड़ का जुर्माना घटा ₹4 हजार, अब खरीदी 8 करोड़ की ज़मीन

    पीएनजी उपभोक्ताओं से जुड़ा मामला हाईकोर्ट जबलपुर में विचाराधीन है। इस संबंध में पहले एक दिसंबर तक स्थगन आदेश जारी हुआ था, जिसे ऑयल कंपनियों को भेजा जा चुका है। अगली सुनवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
    -आरके गुप्ता, अध्यक्ष, एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *