Breaking
20 Nov 2026, Fri

EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस

नई दिल्ली

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की ओर से शुरू की गई व्हाट्सएप सर्विस को जोरदार रिस्पांस मिल रहा है. इसके जरिए अब मेंबर्स को फटाफट अपने पीएफ खाते से जुड़ी हर एक डिटेल मिल रही है. EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि महज 14 दिन में ही EPFO WhatsApp Service के जरिए करीब 90 लाख मेंबर्स ने अपना पीएफ बैलेंस चेक किया है. न सिर्फ पीएफ खाते में जमा रकम की जानकारी, बल्कि इस चैनल पर संगठन से जुड़े हर एक अपडेट मिल जाते हैं। 

'Hi' लिखते ही मिल रही पूरी डिटेल  
ईपीएफओ की नई व्हाट्सऐप सर्विस (EPFO On WhatsApp) ने पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत दी है और अब उन्हें अपने व्हाट्सऐप पर सिर्फ 'Hi' लिखते ही तमाम जरूरी जानकारियां मिल जाती हैं. पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हैं, इसमें हुए आखिरी पांच लेन-देन समेत कई जानकारियां अब एक फटाफट आपके सामने आ जाती हैं. यही नहीं इस सर्विस के जरिए पासबुक डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलती है। 

ये भी पढ़ें :  पहलगाम हमले ले आरोपी आतंकी आदिल का घर सुरक्षाबलों ने बम से उड़ाया, आसिफ का घर बुलडोजर से गिराया

EPFO की ओर से शेयर की गई सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर डालें, तो इसमें  ईपीएफओ ने बताया है कि इस व्हाट्सऐप सर्विस की शुरुआत होने के बाद अब तक सिर्फ 14 दिनों के भीतर ही 89.88 लाख सदस्यों ने अपनी PF Balance चेक किया है। 

EPFO ने फिर शेयर किया नंबर
अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट में भी ईपीएफओ की ओर से व्हाट्सऐप सर्विस से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर शेयर किया गया है, जो '8796441800' है, इससे ईपीएफओ की व्हाट्सएप सुविधा से कनेक्ट होकर डिटेल और अपडेट्स हासिल किए जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें :  PF अकाउंट से पैसे निकालने को लेकर नियमों में बदलाव, जमा राशि से कुछ राशि निकाल सकते हैं

व्हाट्सएप नंबर से कैसे जुड़ें? 
    EPFO द्वारा किए नंबर 8796441800 को सेव करें. 
    WhatsApp खोलें और इसे नंबर पर चैट ओपन करें.
    अब इस नंबर पर आपको 'Hi' लिखकर सेंड करना है.
    अब वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा. 
    जिस नंबर से आप चैटबॉट यूज करें, वो UAN से जुड़ा हो. 
    वेरिफिकेशन के बाद अपनी जरूरत के हिसाब से सर्विस चुनें.
    आप PF बैलेंस, ट्रांजैक्शन या पासबुक डाउनलोड ऑप्शन चुन सकते हैं.

EPFO QR Code से ऐसे जुड़ें
    ईपीएफओ द्वारा शेयर व्हाट्सएप क्यूआर कोड को स्कैन करें. 
    आप सीधे EPFO WhatsApp चैनल से जुड़ जाएंगे. 
    अब नंबर की तरह ही चैटबॉट पर 'Hi' टाइप कर सेंड करें. 
    अब अपनी सुविधा के अनुसार अपनी भाषा का चयन करें.
    इसके बाद आपके सामने चार ऑप्शन आ जाएंगे. 
    पीएफ बैलेंस, लास्ट 5 ट्रांजैक्शन, पासबुक डाउनलोड, चेंज लैंग्वेज दिखेंगे. 
    अपने मुताबिक सर्विस का सेलेक्शन करें. 
    इसके बाद आपके पास उससे संबंधित डिटेल आ जाएगी. 

ये भी पढ़ें :  वायु प्रदूषण संकट: केंद्र ने राज्यों को चेस्ट क्लीनिक बनाने और डॉक्टरों की दो घंटे अनिवार्य ड्यूटी का आदेश दिया

EPFO WhatsApp पर क्या-क्या चेक? 
ईपीएफओ की ओर से शुरू की गई इस व्हाट्सऐप सर्लिस के जरिए न सिर्फ पीएफ बैलेंस चेक किया जा सकता है, बल्कि आखिरी के पांच ट्रांजैक्शन की डिटेल भी हासिल की जा सकती है. यही नहीं सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज करके यूजर अपनी पीएफ अकाउंट की पासबुक को डाउनलोड भी कर सकता है. इसके अलावा इस चैनल पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से हर लेटेस्ट अपडेट भी आपको मिल जाते हैं। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *