Breaking
19 Nov 2026, Thu

जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

रायपुर

जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का समापन बुधवार को उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ हुआ। समापन समारोह में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सु लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेल विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, कराटे, वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं तीरंदाजी सहित विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कराते प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम वर्ग में सुलोचना नेताम प्रथम और त्रिदर्शी मड़में द्वितीय, 55 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा कोर्राम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्योति नेताम द्वितीय एवं हस्तिना पोयाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 61 किलोग्राम भार वर्ग में अमरीका यादव ने प्रथम तथा राजेश्वरी मरकाम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 49 किलोग्राम भार वर्ग में देवकी मरकाम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीति नेताम द्वितीय एवं अमीका नेताम तृतीय स्थान पर रहीं। कराते प्रतियोगिता के 53 किलोग्राम भार वर्ग में निरजला नेताम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मी यादव ने द्वितीय तथा ममिता कोर्राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-महासमुंद में चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्त, खनिज और राजस्व विभाग की कारवाई

एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नवीन कुमार (केशकाल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर दौड़ में बुद्धेश्वर नेताम (कोण्डागांव) प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ में समीर पोयाम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में नवीन ने प्रथम, दुर्गेश ने द्वितीय और ज्योतिस ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गौरव बंजारे (कोण्डागांव), 200 मीटर दौड़ में जगदीश नेताम (फरसगांव), 400 मीटर दौड़ में अक्षय मरकाम तथा लंबी कूद में गौरव बंजारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ सहित अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर में छात्रों एवं शिक्षकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती की विभिन्न श्रेणियों के साथ कबड्डी, खो-खो, कराटे, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक एवं अन्य खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का परिचय दिया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *