Breaking
19 Nov 2026, Thu

*1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण*

रायपुर

जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीरता और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित बैगापारा में श्रद्धेय जननायक मोहन बैगा जी के नाम पर चौक का नामकरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने जननायक मोहन बैगा जी के ऐतिहासिक योगदान, संघर्ष और जनजातीय समाज के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।

श्रद्धेय मोहन बैगा जी का क्षेत्र के इतिहास में विशिष्ट स्थान है। वे वर्ष 1857 में ब्रिटिश सरकार की हड़प नीति के प्रबल विरोधी रहे। उदयपुर डीह के संस्थापक होने के साथ ही वे उदयपुर और रामगढ़ के प्रथम बैगा भूमका पुजारी के रूप में भी प्रतिष्ठित रहे। उनका जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अस्मिता, परंपराओं और अधिकारों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।

ये भी पढ़ें :  CG में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास वीरता, संघर्ष, त्याग और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से भरा हुआ है। हमारे जनजातीय महापुरुषों ने अपनी अस्मिता, स्वाभिमान और परंपराओं की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जननायक मोहन बैगा जी का जीवन और उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नाम पर चौक का नामकरण करना उनके ऐतिहासिक योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का एक सार्थक प्रयास है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराएं और ऐतिहासिक विरासत हमारी विशिष्ट पहचान हैं। इन परंपराओं और महापुरुषों के योगदान को संरक्षित करना तथा उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से समाज में अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव एवं जागरूकता की भावना मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें :  CG फ़िल्म..जीवन के हर पहलुओं को दिखाती है फिल्म "झन जाबे परदेश” की कहानी, 21 मार्च को होगी प्रदर्शित

जननायक मोहन बैगा जी के नाम पर चौक का नामकरण उनके ऐतिहासिक योगदान को सार्वजनिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत को सम्मान देने के साथ ही क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी नई प्रतिष्ठा प्रदान करेगी।

जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराएं, लोक संस्कृति, आस्था और वीरता का इतिहास छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर है। श्रद्धेय मोहन बैगा जी का संघर्षपूर्ण जीवन और उनकी ऐतिहासिक विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *