Breaking
20 Nov 2026, Fri

20 नवंबर राशिफल: भगवान शिव की कृपा से इन राशियों को होगा धन लाभ

मेष राशि
खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है। नौकरी में थोड़ा काम का प्रेशर भी रह सकता है। किसी बात को लेकर फालतू में परेशान होने की जरूरत नहीं है। परिवार और दोस्तों के बीच समय बिताएं। अपनी हेल्थ का ध्यान रखें।

वृषभ राशि
सुबह से अच्छी शुरुआत होगी। इनकम का नया सोर्स बन सकता है। ऐसे में पैसों का लाभ होगा। परिवार में माहौल अच्छा रहने वाला है। किसी करीबी से मदद मिल सकती है जिससे चीजें आसान होंगी। पुराना कोई काम फिर से शुरू हो सकता है।

मिथुन राशि
नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा जाएगा। बॉस से काम की तारीफ मिल सकती है। किसी नई जिम्मेदारी के मिलने से काम बढ़ेगा। घर में किसी जरूरी बात पर चर्चा हो सकती है। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है।

कर्क राशि
ऐसा लग सकता है कि भाग्य का साथ कम मिल रहा है। धैर्य नहीं खोना है। काम में देरी हो सकती है जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी भी फैसले को लेने में जल्दबाजी बिल्कुल भी ना करें। लोगों की बात समझने की पूरी कोशिश करें।

ये भी पढ़ें :  30 अगस्त का राशिफल: रविवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की विशेष कृपा?

सिंह राशि
अपने गुस्से पर काबू रखें। छोटी-छोटी बात पर रिएक्ट करने से बचें। किसी बात पर बहस हो सकती है। छोटी सी बात भी बड़े मुद्दे का रुप ले सकती है। हेल्थ को नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें। हेक्टिक शेड्यूल के बीच आराम जरूर करें।

कन्या राशि
दिन अच्छा जाएगा। बिजनेस में लाभ मिलने के संकेत हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता पहले से बेहतर होगा। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। मन खुश रहेगा। अपनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। हेल्थ का ध्यान रखें।

तुला राशि
किसी पुराने तनाव या मुश्किल से राहत मिलने के चांस हैं। पैसों से जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। बस अपने विरोधी लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। अपने हिस्से की मेहनत करते रहें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

ये भी पढ़ें :  शुक्रवार 18 जुलाई 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

वृश्चिक राशि
कोई काम रुक सकता है जिससे मूड खराब हो जाएगा। पैसों के मामले में बहुत सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। कोई भी फैसला लेने से पहले हर चीज चेक करें। अगर कहीं यात्रा करनी है तो हर जरूरी चीज देख लें। घर-परिवार में खुशहाल माहौल हो इसके लिए शांत रहें। किसी भी बात पर ओवररिएक्ट ना करें।

धनु राशि
किसी छोटी सी बात से तनाव की स्थिति बन सकती है। परिवार के सदस्यों से बातचीत करें तो धैर्य रखें। किसी को चुभने वाले शब्द ना बोलें। काम का प्रेशर थोड़ा ज्यादा हो सकता है। अपनी हेल्थ का ध्यान रखें। खासकर नींद पूरी लें और बाहर का खाना ना खाएं।

मकर राशि
धन लाभ का अच्छा मौका मिल सकता है। दोस्तों का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। परिवार साथ होगा। नौकरी कर रहे लोगों को अपने काम से तारीफ मिलेगी। ऐसे में मन खुश रहने वाला है। रुका हुआ कोई काम आगे बढ़ता दिखेगा।

ये भी पढ़ें :  जुबीन गर्ग की मौत में मर्डर की आंशका? विसेरा रिपोर्ट ने खोले नए राज, जांच में आया बड़ा मोड़

कुंभ राशि
घर और काम के बीच सही से बैलेंस बनाएं। किसी छोटी सी बात पर घर में बहसबाजी हो सकती है। धैर्य के साथ बात सुनें और शांत मन से मुश्किल का हल निकालें। काम से मन थोड़ा भटत सकता है। अपने खर्चों पर थोड़ा नजर बनाए रखें। अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पंडित जी से फ्री चैट करें और जानें हर एक सवाल का जवाब बिना एक रूपये भी खर्च किए।

मीन राशि
आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। मन में कोई नया काम या प्रोजेक्ट पर काम करने का विचार आ सकता है। लोगों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। दूसरों की बातों को दिल पर ना लें। कोई भी अहम फैसला बहुत ही सोच-समझकर ही लें।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *