Breaking
21 Nov 2026, Sat

₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी

नई दिल्ली
भारतीय बाजार में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने पोर्टफोलियो में फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल्स को शामिल करना शुरू कर दिया है. कुछ कंपनियों ने इस सेगमेंट में अपनी गाड़ियों को भी लॉन्च कर दिया है. हीरो मोटोकॉर्प ने भी दो फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है. हालांकि, असली सवाल है कि इन गाड़ियों को कोई खरीद भी रहा है। 

हीरो ने इस सवाल का जवाब दिया है. कंपनी की फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कंपनी ने दो महीने से कुछ ज्यादा वक्त में ही 15 हजार से ज्यादा फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिलों को डिस्पैच किया है. फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स की मांग उन बाजार में भी है, जहां अभी ये पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। 

ये भी पढ़ें :  अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें 44% बढ़ीं, युद्ध के असर से उछाल; भारत में मिली राहत

क्या है कंपनी का कहना?
29 अक्टूबर 2026 को वित्तवर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के अर्निंग्स कॉल के दौरान कंपनी के मैनेजमेंट ने ये जानकारी दी है. कंपनी के सीईओ हर्षवर्धन चितले ने बताया कि शिपमेंट शुरू होने के दो महीने से कुछ ज्यादा समय में कंपनी ने लगभग 15 हजार यूनिट्स डिस्पैच की हैं. यानी ये गाड़ियां कंपनी की ओर से डीलरशिप को बेची गई हैं। 

ध्यान रखने वाली बात ये है कि अभी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स चुनिंदा डीलरशिप पर ही मौजूद हैं. इसकी बड़ी वजह ई85 पेट्रोल की उपलब्धता है. ये पेट्रोल अभी चुनिंदा शहरों में ही कुछ ही पेट्रोल पंप्स पर उपलब्ध है. हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ने ये नहीं बताया है कि 15 हजार यूनिट्स में किस मॉडल की हिस्सेदारी कितनी है। 
 
कौन-कौन की फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स बेच रहा हीरो? 
हीरो के पोर्टफोलियो में दो फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स आती हैं. कंपनी ने हीरो एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल और हीरो स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल को लॉन्च किया है. इनकी कीमत क्रमशः 72,792 रुपये और 82,710 रुपये एक्स शोरूम है. दोनों ही बाइक्स में 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है। 

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र मतदान से 4 दिन पहले मुंबई में जब्त की गई 80 करोड़ की चांदी, 8476 KG था वजन

ये इंजन 8.4 एचपी तक की पावर और 8.3 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इन बाइक्स में ई20 से लेकर ई85 तक कोई भी इथेनॉल ब्लेंड वाला पेट्रोल इस्तेमाल किया जा सकता है. नई दिल्ली में ई85 पेट्रोल की कीमतें 82.12 रुपये प्रति लीटर हैं. हीरो की ये बाइक्स उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो फ्यूल में इथेनॉल ब्लेंडिंग की चिंता से मुक्त रहना चाहते हैं। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *