Breaking
20 Nov 2026, Fri

बस्तर की कौशल्या सेठिया ने मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

बस्तर की कौशल्या सेठिया ने मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

‘बिहान’ योजना और स्व-सहायता समूह के सहयोग से ग्रामीण महिला ने खड़ा किया सफल उद्यम

सीमित संसाधनों से शुरू हुआ सफर, अब उत्पादन पहुंचा 700 पैकेट तक

रायपुर,
  छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना और महिला स्व-सहायता समूहों के सहयोग से प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं लगातार आत्मनिर्भर बन रही हैं और लखपति दीदी बनकर सफलता की नई मिसाल कायम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर सफलता की नई इबारत लिख रही हैं। बस्तर जिले  के जनपद पंचायत बास्तानार के ग्राम पंचायत कोड़ेनार की रहने वाली श्रीमती कौशल्या सेठिया ने साबित कर दिया है कि पक्के इरादों और सही मार्गदर्शन से छोटे प्रयासों को भी एक बड़ा उद्यम बनाया जा सकता है। मशरूम उत्पादन को अपनी आजीविका का आधार बनाकर कौशल्या न केवल खुद आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी एक मिसाल बन गई हैं।

ये भी पढ़ें :  श्री राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में अपार उत्साह,जय श्री राम के नारों से भक्तिमय हुआ वातावरण,श्रद्धालुओं ने कहा- हमारा सौभाग्य जो श्री राम लला के दर्शन को जा रहे, राज्य सरकार का आभार

समूह से जुड़ाव और प्रशिक्षण से मिली नई राह

        श्रीमती कौशल्या सेठिया वर्ष 2017 से स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से मशरूम उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। इस प्रशिक्षण ने उनके भीतर छिपी उद्यमी क्षमता को जगाया। अपने हुनर को पक्का कर उन्होंने वर्ष 2024 में अपने घर से ही छोटे स्तर पर मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू किया।

बैंक ऋण और ‘बिहान’ का आर्थिक संबल

      शुरुआती दौर में संसाधन सीमित थे, लेकिन बिहान (राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) और स्व-सहायता समूह का साथ उन्हें हर कदम पर मिला। समूह के माध्यम से प्राप्त सामुदायिक निवेश निधि और बैंक लिंकेज की मदद से उन्होंने अपने काम को आगे बढ़ाया। अपने उद्यम को और विस्तार देने के लिए उन्होंने वर्ष 2026 में ग्रामीण बैंक कोड़ेनार से 1 लाख रुपये का ‘स्वयं सिद्धा ऋण’ प्राप्त किया। इस वित्तीय सहयोग से उन्होंने उत्पादन क्षमता में भारी वृद्धि की और आज उनका मशरूम उत्पादन बढ़कर 700 पैकेट तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

स्थानीय बाजारों में बढ़ती मांग और शानदार आमदनी

         कौशल्या के मशरूम उत्पादन का गणित काफी सफल साबित हो रहा है। प्रति पैकेट लागत लगभग 150 रुपये आती है और विक्रय मूल्य लगभग 400 रुपये प्रति किलोग्राम के मान से किया जाता है। 
उनके द्वारा उत्पादित शुद्ध और ताजे मशरूम की पहुंच अब स्थानीय बाजारों तक बन चुकी है। वे अपने उत्पादों को बास्तानार और जगदलपुर के साथ-साथ पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले के बाजारों में भी बेच रही हैं। घर से शुरू हुआ यह छोटा-सा प्रयास अब एक बेहतरीन और व्यवस्थित आजीविका गतिविधि का रूप ले चुका है, जिससे उनके परिवार को आर्थिक स्थिरता और संबल मिला है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ को ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ में राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

दूसरी महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

      कौशल्या सेठिया की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण अंचलों में महिला उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं। उनकी लगन, मेहनत और सफलता को देखकर अब गांव की अन्य महिलाएं भी मशरूम उत्पादन और अन्य आजीविका गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रही हैं। कौशल्या ने यह दिखा दिया है कि नारी शक्ति आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कितनी मजबूत भूमिका निभा सकती है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *