Breaking
19 Nov 2026, Thu

दीपावली एवं छठ पर 2 करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया परिवहन निगम की बसों में सफर

लखनऊ
दीपावली एवं छठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 02 करोड़ से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निगम की इस विशेष व्यवस्था के तहत 12 दिन में सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि पर्वों के दौरान यात्रियों की ज्यादा आवक से 06 नवम्बर से 17 नवम्बर तक विशेष परिवहन व्यवस्था लागू की गई। इस अवधि में यात्रियों की आवश्यकता एवं आवागमन के दबाव के अनुरूप अधिक से अधिक बसों का संचालन सुनिश्चित किया गया।

ये भी पढ़ें :  कारगिल वीरों को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, बोले- सेना का शौर्य कभी नहीं भूलेंगे

छह से 17 नवंबर तक इतने यात्रियों ने की यात्रा
परिवहन मंत्री ने बताया कि 06 नवम्बर को 18.06 लाख से अधिक, 07 नवम्बर को 16.72 लाख से अधिक, 08 नवम्बर को 17.36 लाख से अधिक, 09 नवम्बर को 14.12 लाख से अधिक, 10 नवम्बर को 16.42 लाख से अधिक, 11 नवम्बर को 19.45 लाख से अधिक, 12 नवम्बर को 19.26 लाख से अधिक, 13 नवम्बर को 22.40 लाख से अधिक, 14 नवम्बर को 20.07 लाख से अधिक, 15 नवंबर को 20.13 लाख से अधिक 16 नवम्बर को 17.15 लाख से अधिक तथा 17 नवम्बर को 31.27 लाख से अधिक यात्रियों ने परिवहन निगम की बसों से यात्रा की।

ये भी पढ़ें :  परख-2024 रिपोर्ट पर होगा एक्शन, योगी सरकार ने तैयार किया गुणवत्ता सुधार का रोडमैप

घर जाने वालों को मिली बड़ी सहूलियत
उन्होंने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान विशेष रूप से पूर्वांचल क्षेत्र में यात्रियों का आवागमन काफी बढ़ जाता है। प्रदेश के विभिन्न महानगरों एवं अन्य प्रदेशों के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग त्योहार मनाने बड़ी संख्या में अपने घर जाते हैं। यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने पूर्वांचल सहित प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की, जिससे यात्रियों को समय से उनके गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिल सकी।

ये भी पढ़ें :  परिवहन सचिव ने किया सीहोर जिला परिवहन कार्यालय का निरीक्षण, नागरिकों को त्वरित और बेहतर सेवाएं देने के दिये निर्देश

योगी सरकार के प्रयास से सुलभ हुई सेवा
परिवहन मंत्री ने कहा कि योगी सरकार आमजन को सुरक्षित, सुलभ एवं बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहारों के दौरान यात्रियों को बसों की कमी के कारण किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समन्वय के साथ विशेष प्रयास किए गए। बसों के अतिरिक्त संचालन एवं बेहतर प्रबंधन से यात्रियों के आवागमन को सुचारु बनाए रखा गया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *