चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल में युजवेंद्र चहल भी भारतीय टीम का समर्थन करते नजर आए, साथ में मिस्ट्री गर्ल

नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस दौरान युजवेंद्र चहल भी भारतीय टीम का समर्थन करते नजर आए। चहल के साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी दिखाई दे रही थी। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले युजवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक हुआ है। इसके बाद धनश्री ने एक वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि युजवेंद्र चहल कहीं नजर नहीं आ रहे थे। अब मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आकर चहल ने मिस्ट्री और बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें :  SRH vs RR मुकाबला आज, दोनों टीमों के बीच रोमांचक टक्कर तय

कैमरामैन ने दिखाया
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान भारतीय स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की गेंदों का कीवी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। इसी दौरान कमेंटेटर्स ने कुलदीप और यहल की जोड़ी को भी याद किया। ठीक इसी दौरान कैमरामैन ने स्क्रीन पर युजवेंद्र चहल को दिखा दिया। युजवेंद्र चौहाल किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ बैठकर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते नजर आए। कुछ फैन्स का दावा है कि यह मिस्ट्री गर्ल आरजे महविश हैं।

ये भी पढ़ें :  ब्रेसवेल और मिचेल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने दिया भारत को 252 रन का लक्ष्य

लोगों ने किए कमेंट्स
टीवी पर चहल को मिस्ट्री गर्ल के साथ बैठे देखकर सोशल मीडिया पर फैन्स ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए। तमाम लोगों ने दोनों का स्क्रीनशॉट लगाकर एक्स पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने चहल के मजे भी लिए। एक यूजर ने लिखा कि हमें तो लगा कि चहल डिप्रेशन में होगा, लेकिन यह तो…। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कोई अकेला नहीं रहता है।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत को संकट, अक्षर पटेल घायल

विवेक ओबरॉय ने किया पोस्ट
फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनके पीछे युजवेंद्र चहल भी बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में विवेक युजवेंद्र से पूछते हैं क्या लग रहा है युजी। इसके जवाब में चहल कहते हैं कि आज मैच जीतेगा इंडिया। इस वीडियो में मिस्ट्री गर्ल युजवेंद्र चहल के साथ बैठी नजर आ रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment