Breaking
16 Nov 2026, Mon

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 जनवरी, 2023

ग्राम मूरा में प्रदेश के प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. लखन लाल मिश्र जी की स्मृति स्थल में उनके पुत्र और पूर्व वरिष्ठ आईएएस गणेश शंकर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया जिसमें ग्राम मूरा के प्राथमिक, माध्यमिक शाला और हाई स्कूल के छात्र-छात्रायें, शिक्षक-शिक्षिकायें, प्राचार्य, हेड मास्टर और ग्राम के उपस्थित असंख्य निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी पं लखनलाल मिश्र की शिलालेख पर श्रद्धासुमान अर्पित कर किया गया।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी ने किया रायपुर में नए विधानसभा भवन का उद्घाटन, राज्योत्सव का आगाज़ आज

तत्पश्चात् शाला प्रांगण में एक गरिमाजनक कार्यक्रम में मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में शाला द्वारा बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति के पश्चात विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अग्रणी छात्र-छात्राओं को उनके हाथों पुरूस्कार वितरण किया गया। बच्चों के एक समूह द्वारा पंथी के उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण करने पर मुख्य अतिथि मिश्रा द्वारा व्यक्तिगत तौर पर राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि मिश्रा द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस में अंतर एवं इसकी महत्ता पर अपने वक्तव्य व्यक्त करते हुए जीवन में अनुशासित रहने, समाज में माता-पिता, गुरू एवं बड़े बुजुर्गों को सम्मान करने, प्रकृति संरक्षण, प्लास्टिक व पालिथिन का यथासंभव कम से कम प्रयोग करने, अपनी परंपरा एवं संस्कृति को जानने व उसके अनुकूल जीवन शैली को अपनाने पर जोर दिया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *