मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती पर स्मरण किया

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री सुश्री कल्पना चावला की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय मूल की बेटी सुश्री चावला ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से पूरी दुनिया में परचम लहराया। सुश्री कल्पना चावला का अतुलनीय योगदान और उनकी विरासत बेटियों को सपने देखने और उन्हें साकार कर नए क्षितिज को छूने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।

ये भी पढ़ें :  दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी भी मुंबई में ठहरा हुआ, मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी तपिश, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में चल सकती है लू

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment