सिपाही ने सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई पर चलाई गोली

रायपुर

रायपुर के करीब मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी कैंप में सोमवार को बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार ने हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया को करीब 18 राउंड गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सरोज को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जांच कर रही पुलिस की ओर से अभी तक अधिकृत तौर पर झगड़े का कारण नहीं बताया गया है।

ये भी पढ़ें :  राज्यपाल रामेन डेका ने सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति उबोवेजा को दिलाई छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। आशंका है कि सिपाही और एएसआई के बीच छुट्टी को लेकर विवाद हुआ था। गुस्साए सिपाही सरोज कामर ने सर्विस रिवाल्वर से एएसआई पर गोली चला दी। अस्पताल ले जाए गए एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment