सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में दिल्ली बनाम मुंबई चाट पर सेलेब्स के बीच नोकझोंक

मुंबई,

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सेलेब्रिटी मास्टरशेफ पर दिल्ली बनाम मुंबई चाट पर सेलेब्स के बीच नोकझोंक होने वाला है। सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में धमाकेदार हफ्ते के लिए मंच सज चुका है, जहां मशहूर शेफ कुनाल कपूर के साथ शेफ रणवीर बरार और एंटरटेनमेंट क्वीन फराह खान भी शामिल होंगी। दिल्ली और मुंबई की चाट को लेकर हमेशा से बहस होती रही है, और अब यह दोस्ताना लड़ाई सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के किचन तक पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें :  6 जनवरी का राशिफल: जानें नए साल में आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं सितारे?

सेट पर चाट को लेकर जमकर बहस हो रही है, जहां हर कोई अपने पसंदीदा शहर की चाट के पक्ष में खड़ा है। शेफ कुनाल कपूर का दावा है कि दिल्ली की चाट बेस्ट है! इस पर उषा ताई तुरंत चुनौती देती हैं और कहती हैं, मुंबई की चाट जैसी कहीं नहीं मिलती।गौरव खन्ना भी शेफ कुनाल का समर्थन करते हुए मुस्कुराते हुए कहते हैं, दिल्ली की चाट ही सबसे स्वादिष्ट है! और उषा ताई की टांग खींचते हुए यह भी कहते हैं, उषा ताई को असली चाट का स्वाद ही नहीं पता!" फैसल शेख भी अपनी हाजिरजवाबी दिखाते हुए कहते हैं, मुंबई की चाट ने सबकी वाट लगा दी!

ये भी पढ़ें :  दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सबका ध्यान खींचने वाली जैस्मीन वालिया हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड

जैसे-जैसे दिल्ली स्पाइस चैलेंज आगे बढ़ता है, सेलेब्स के वन-लाइनर्स और मज़ेदार तकरार से किचन का माहौल और भी चटपटा हो जाता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि प्रतियोगी दिल्ली स्पाइस चैलेंज में अपनी खास चाट बनाकर कैसे स्वाद का जादू बिखेरते हैं। क्या उनका स्वाद भी उतना ही दमदार होगा जितनी उनकी बातें1

ये भी पढ़ें :  Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, 108MP कैमरा और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ दमदार Snapdragon प्रोसेसर

सेलेब्रिटी मास्टरशेफ , सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment