पाकिस्तान के उद्यमी वकार हसन ने एक चौंकाने वाला खुलासा, मुंबई एयरपोर्ट पर बिताए 6 घंटे

मुंबई
पाकिस्तान के उद्यमी वकार हसन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्होंने बिना वीजा के इंडिगो की फ्लाइट से भारत यात्रा की। हसन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि जब उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी पासपोर्ट दिखाया तो एयरपोर्ट के अधिकारी भी हैरान रह गए थे। हालांकि यह यात्रा पूरी तरह से कानूनी थी और वकार को किसी भी तरह की कानूनी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

ये भी पढ़ें :  Fastag नए नियम: 1 अप्रैल से टोल टैक्स बिना रुके कटेगा, बदलाव लागू

क्या था मामला?
वकार सिंगापुर से सऊदी अरब जा रहे थे और इसके लिए उन्होंने इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट ली थी जिसमें मुंबई में छह घंटे का लेओवर था। हालांकि वह एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकल सकते थे लेकिन इसके बावजूद उनका भारत में रहना पूरी तरह से वैध था। वकार ने बताया कि बहुत से लोग यहां तक कि वह खुद भी इस बात से अनजान थे कि पाकिस्तानी नागरिक बिना वीजा के कनेक्टिंग फ्लाइट से भारत यात्रा कर सकते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment