इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। अनुभवहीन लखनऊ की गेंदबाजी यूनिट के लिए इस मैच में गलती की गुंजाइश ना के बराबर है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज किसी भी तरह के आक्रमण की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं। हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ आईपीएल का दूसरा हाईएस्ट टोटल (286) खड़ा किया था। पैट कमिंस के नेतृत्व वाली हैदराबाद ने पिछले सीजन भी हैदराबाद ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में धमाकेदार स्कोर बनाए थे और इस बार भी शुरुआत पहले से भी बेहतर की है। वहीं दूसरी तरफ ऋषभ पंत की टीम बल्लेबाजी में काफी मजबूत नजर आ रही है लेकिन गेंदबाजी चिंता का विषय है। लखनऊ को अपने पहले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा है।

ये भी पढ़ें :  साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 के फाइनल में जगह बना ली

सनराइजर्स हैदराबाद सक्वॉड
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, अथर्व तायडे, ईशान मलिंगा, कामिंडू मेंडिस

ये भी पढ़ें :  चैम्प‍ियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले गावस्कर ने कप्तान रोह‍ित को दिया जीत का मंत्र, गेंदबाजों को भी दी नसीहत

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का सातवां मैच गुरुवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment