छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, तापमान में हो सकती है वृद्धि

रायपुर

 प्रदेशवासियों को कुछ दिनों की राहत के बाद अब फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा.

ये भी पढ़ें :  Narayanpur : नारायणपुर में नक्सलियों का उत्‍पात, आमदई माइंस में परिवहन के लिए लगे वाहन में लगाई आग, वाहन जलकर खाक.....

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा. बिलासपुर में सबसे अधिक तापमान 39.0°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.4°C रहा.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment