आईपीएल 2025 में अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मजबूत शुरुआत की

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 में अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मजबूत शुरुआत की है। इसका असर प्वॉइंट्स टेबल पर भी दिख रहा है। दो मैचों में दो जीत के साथ आरसीबी के चार प्वॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को हारने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। आरसीबी से हारने के बाद चेन्नई प्वॉइंट्स टेबल में काफी नीचे खिसककर सातवें नंबर पर भी चली गई है। इसका असर उसके नेट रन रेट पर भी पड़ा है जो अब माइनस में है।

ये भी पढ़ें :  IPL के फाइनल में जीता RCB, इंदौरी कप्तान रजत ने बढ़ाया शहर का मान, मना जश्न

लखनऊ दूसरे नंबर पर
अन्य टीमों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक अर्जित किए हैं। लखनऊ की टीम फिलहाल अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है। पंजाब ने अभी तक एक ही मैच खेला है और इस मैच में उसने जीत हासिल की है। उसका नेट रन रेट भी प्लस में है। चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। दिल्ली ने भी एक मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है। इस तरह दिल्ली के पास भी दो अंक हैं।

ये भी पढ़ें :  RCB का छत्तीसगढ़ी अंदाज में स्वागत वायरल, इंस्टाग्राम वीडियो को 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

राजस्थान का हाल बेहाल
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें नंबर पर है। एसआरएच ने दो मैचों में एक जीत और एक हार दर्ज की है। उसके पास दो प्वॉइंट्स हैं। इसके अलावा केकेआर और सीएसके भी एक जीत और एक हार के साथ दो अंक पाने वाली टीम हैं। केकेआर छठवें और सीएसके सातवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का खाता अभी नहीं खुला है। यह तीनों क्रमश: आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर हैं। इसमें राजस्थान रॉयल्स का हाल सबसे ज्यादा बेहाल है और वह दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है।

ये भी पढ़ें :  ओशियान डोडिन की टेनिस में वापसी ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम, कमाई का नया तरीका चुना

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment