IPL के फाइनल में जीता RCB, इंदौरी कप्तान रजत ने बढ़ाया शहर का मान, मना जश्न

इंदौर

आईपीएल के फायनल मुकाबले में आरबीसी ने जीत दर्ज कराई। इस टीम के कप्तान इंदौर के रजत पाटीदार है। इस कारण जीत का मजा इंदौरवासियों के लिए दोगुना हो गया। फायनल मुकाबला जीतते ही क्रिकेटप्रेमी राजवाड़ा पहुंचे और आतिशबाजी की और ढोलकों की थाप पर खूब नाचे। राजवाड़ा पर एक बार फिर देशभक्ति का रंग देखने को मिला। रजत के परिवार वालों ने भी जीत का जश्न मनाया। घर आए लोगों का परिजनों ने मुंह भी मीठा कराया। उनका कहना था कि रजत ने इस जीत के साथ देश और इंदौर का मान बढ़ाया

ये भी पढ़ें :  Virat Kohli की RCB के बॉस होंगे अवराम ग्लेजर, पूनावाला को पछाड़ दिया 16,500 करोड़ का ऑफर!

शहर में भी कई इलाकों में फायनल मैच बेंगलुरु के जीतने के बाद आतिश्बाजी का दौर चल पड़ा। राजवाड़ा पर भी रजत-रजत के नारे लगने लगे। करीब एक घंटे तक जश्न का माहौल राजवाड़ा पर रहा। इसके अलावा भंवरकुआ क्षेत्र में भी जीत का जश्न मना। रजत इसी क्षेत्र में रहते है।

ये भी पढ़ें :  WPL में बड़ा उलटफेर, RCB और दिल्ली कैपिटल्स को झटका; दो स्टार खिलाड़ियों ने लिया टूर्नामेंट से नाम वापस

इस आईपीएल सीजन में रजत ने 312 रन बनाए। उनके कप्तानी में आरबीसी ने 18 साल बाद फायनल मुकाबला जीता है। रजत वर्ष 2022 में आरबीसी का हिस्सा बने थे। एक खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद रजत को खेलने का मौका मिला था। उन्होंने पहले ही मैच में खेल का उम्दा प्रदर्शन किया और फिर टीम में अपनी जगह बनाई।  इस बार उन्हें आरबीसी की कप्तानी का मौका मिला था। वे अपनी टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे और आईपीएल के फायनल में पंजाब की टीम को छह रन से हराकर बेंगलुरु को चैंपियन बनाया।

ये भी पढ़ें :  भाजपा नेता पुरुषोत्तम चौरसिया की बीती रात मैहर में सड़क हादसे में मौत

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment