Breaking
15 Nov 2026, Sun

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमेंद्र तोमर के पिता को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

मेरठ

 पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल होने मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता महेंद्र सिंह तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें :  गोरखपुर में हेलीकॉप्टर से दिखा कचरे का ढेर, सीएम योगी की नाराजगी के बाद तुरंत शुरू हुई सफाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मेरठ कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में प्रतिभाग किया और पूर्व सैनिकों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के बाद मुख्यमंत्री शास्त्रीनगर स्थित राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय महेंद्र सिंह तोमर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिवार के सदस्यों के बीच बैठकर उनका हालचाल जाना।

ये भी पढ़ें :  RTI के तहत पति-पत्नी के निजी रिश्तों की जांच नहीं होगी, सूचना आयोग का स्पष्टीकरण

मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री की माता धनपाली, पत्नी अंजली तोमर और पुत्र शिवांश व रुद्रांश तोमर से मुलाकात की। इसके अलावा उनकी चारों बहनों सुभाष, राजबाला, संतोष और गीता तथा बहनोई शीशपाल, सरदार सिंह, बीरपाल सिंह और धर्मेंद्र से भी भेंट की। इस दौरान भाई नरेंद्र, भाभी सरोज बाला और सास ओमवती सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  राजभर ने अखिलेश पर लगाया ‘राखी घोटाले’ का आरोप, बोले- 11 हजार कहकर महिलाओं को बुलाया, थमा दिए 1100 रुपये

उल्लेखनीय है कि राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के पिता महेंद्र सिंह तोमर का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री का इस कठिन समय में उनके आवास पहुंचना और परिवार के साथ समय बिताकर संवेदनाएं व्यक्त करना शोक संतप्त परिजनों के प्रति उनकी आत्मीयता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *