रेलवे स्टेशन परिसर में 19 अक्टूबर को सुनील प्रजापत पर फायरिंग के मामले में प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को रास्ते से हटाने के लिए अपने मुंहबोले दामाद को शूटर बनाया था। आरोपित ने सुनील पर दो गोलियां चलाने का प्रयास किया। एक गोली उसकी पीठ में लगी, जबकि दूसरी पिस्तौल में फंस गई। इससे सुनील की जान बच गई। जीआरपी ने शनिवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
उज्जैन में रहकर जुटाई दामाद की दिनचर्या की जानकारी
जूनी कालाल सेरी निवासी 49 वर्षीय कोमल सिंह पुत्र शंभू सिंह पंवार उर्फ नाना की बेटी ने करीब छह महीने पहले सुनील से प्रेम विवाह किया था। इससे कोमल नाराज था। उसने बड़ी बेटी की शादी होने के बाद सुनील की हत्या की साजिश रची। इसके लिए उज्जैन जिले के नागदा जंक्शन के जवाहर मार्ग निवासी 37 वर्षीय गौरव नागदा पुत्र जवाहरलाल नागदा को तैयार किया। गौरव की पत्नी कोमल की मुंहबोली बेटी थी। इसी रिश्ते के कारण कोमल गौरव को मुंहबोला दामाद मानता था।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com