Breaking
14 Nov 2026, Sat

बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस

रायपुर

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा धान खरीदी और बोनस भुगतान को लेकर लिए गए ऐतिहासिक फैसले ने बस्तर संभाग सहित प्रदेश भर के कम उपज वाले क्षेत्रों के किसानों को बड़ी आर्थिक और मानसिक राहत दी है। इस नई व्यवस्था के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपए प्रति क्विंटल पर धान बेचने वाले किसानों के लिए अब प्रति एकड़ पूरा 21 क्विंटल धान बेचना अनिवार्य नहीं रह गया है। यदि किसी किसान की उपज कम होती है और वह 14 या 15 क्विंटल धान भी बेचता है, तब भी उसे पूरे 21 क्विंटल के मानक पर 659 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि के रूप में कुल 13,839 रुपए की बोनस सहायता सीधे उसके बैंक खाते में प्राप्त होगी। सरकार के इस निर्णय से किसानों को न केवल आर्थिक संबल मिला है, बल्कि वे लंबे समय से चले आ रहे मानसिक तनाव से भी मुक्त हो गए हैं। पहले 21 क्विंटल की सीमा पूरी करने के दबाव में किसानों को दो या तीन टोकन कटवाने पड़ते थे, जिससे खरीदी केंद्रों पर बिचौलियों की सक्रियता बढ़ जाती थी और जिला प्रशासन को सीमाएं सील करने जैसे कदम उठाने पड़ते थे। अब पूरा बोनस सुनिश्चित हो जाने से किसान अपनी घरेलू आवश्यकता के अनुसार कुछ धान अपने पास रख सकेंगे और खरीदी केंद्रों पर भी कामकाज सुचारु रूप से चल सकेगा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

 जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष निवास मिश्रा ने इस सराहनीय कदम का स्वागत करते हुए कहा कि असमय प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति झेल रहे किसानों के लिए राज्य सरकार की यह घोषणा किसी संजीवनी से कम नहीं है और यह किसान कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई शुरू

वहीं जगदलपुर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद  सुरेश गुप्ता ने भी इसे किसानों और प्रशासनिक व्यवस्था दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त होगी। इन दोनों जनप्रतिनिधियों ने बस्तर और सरगुजा के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, कृषि मंत्री  राम विचार नेताम और जगदलपुर विधायक  किरण सिंह देव के प्रति आभार प्रकट किया।

 जमीनी स्तर पर भी सरकार की इस संवेदनशील पहल को लेकर बस्तर के दूरस्थ अंचल के किसानों में जबरदस्त उत्साह है। ग्राम पंचायत टलनार के किसान सतीश बाजपेयी, जिनकी पूरी फसल इंद्रावती और भसकली नदियों के उफान से बर्बाद हो गई थी, उन्होंने इस घोषणा को आपदा की घड़ी में फिर से खड़ा होने के लिए बड़ा सहारा बताया। 

ये भी पढ़ें :  अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पेवेलियन का किया अवलोकन

इसी तरह ग्राम पंचायत कुरंदी निवासी नरेंद्र पांडे ने कम पैदावार वाले क्षेत्रों के लिए 13,839 रुपए प्रति एकड़ की बोनस सहायता राशि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुशासन सरकार का जनकल्याणकारी कदम है। बस्तर के किसान संतोष बघेल ने इस प्रशंसनीय पहल के लिए क्षेत्र के समस्त अन्नदाताओं की ओर से मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *