Breaking
14 Nov 2026, Sat

अलीगढ़ में संदीप सिंह और सौरभ सिंह के तिलक उत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, दोनों भाइयों को दिया आशीर्वाद

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह के सुपौत्र और बेसिक शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री संदीप सिंह तथा उनके भाई सौरभ सिंह के तिलक उत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम करीब 3:45 बजे रामघाट रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने तिलक एवं सगाई समारोह में दोनों भाइयों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी दोनों भाइयों को आशीर्वाद दें, ताकि उनका जीवन उज्ज्वल हो। बांके बिहारी का आशीर्वाद सदैव उनके साथ बना रहे। साथ ही, उनके दादा हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ का आशीर्वाद भी दोनों भाइयों पर बना रहे। इसी कामना के साथ मैं उन्हें हृदय से बधाई देता हूं।

ये भी पढ़ें :  नोएडा इंजीनियर मौत: CM योगी ने SIT गठित किया, पांच दिन में रिपोर्ट मांगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हापुड़ से हेलीकॉप्टर के जरिए शाम करीब 3:45 बजे अलीगढ़ पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद करीब 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, दयाशंकर सिंह, संदीप सिंह, पूर्व सांसद राजवीर सिंह, विधायक अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की बात पर लगे ठहाके

समारोह में दोनों भाइयों को आशीर्वाद देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह राजू ने अपनी पत्नी के दबाव में आप सभी को यह न्योता दिया है। आप सभी के आने से हम लोगों को भी इस दावत में शामिल होने का अवसर मिल गया। मुख्यमंत्री की इस बात पर मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ ही सामने बैठे लोग भी ठहाके लगाने लगे। उन्होंने आगे कहा कि संदीप सिंह सरकार में मंत्री हैं। वह इस आयोजन के लिए उन्हें पहले ही आमंत्रित कर चुके थे।

ये भी पढ़ें :  इटावा से कन्नौज का सफर आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 91-ए को फोर लेन बनाया जाएगा

कार्यक्रम स्थल पर लगातार बढ़ती रही लोगों की संख्या

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि शाम को पहुंचने तक कार्यक्रम में लोगों की संख्या कम हो जाएगी, लेकिन यहां तो लगातार आगंतुकों और आशीर्वाद देने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह बाबूजी के परिवार के प्रति आप सभी लोगों का स्नेह है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें :  18 से 20 जनवरी तक श्रवण धाम महोत्सव-2026, तैयारियां अंतिम चरण में

‘जय राम’ के उद्घोष के साथ शुरू हुआ संबोधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब 4:17 बजे कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने ‘जय राम’ और ‘नमो पार्वती पतये, हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ लोगों का अभिवादन किया। करीब छह मिनट तक उन्होंने दोनों भाइयों को आशीर्वाद दिया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *