मुंबई के दादर इलाके में एक फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार कार और टैक्सी की टक्कर में चालक और एक महिला यात्री की मौत

मुंबई
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दादर इलाके में एक फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार कार और टैक्सी की टक्कर में टैक्सी चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने कार चला रहे 21 वर्षीय युवक को मौके से हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में यह मामला लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने का पाया गया है।

ये भी पढ़ें :  रिपब्लिक डे पर दिल्ली को टारगेट कर सकते हैं बांग्लादेशी आतंकी, 26 जनवरी से पहले आया अहम अलर्ट

टैक्सी चालक और महिला यात्री की मौत
इस दर्दनाक हादसे में टैक्सी चालक और उसमें सवार 55 वर्षीय महिला यात्री रेखा परमार की मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1:15 बजे एल्फिन्सटन ब्रिज पर हुई, जब प्रियांशु बांद्रे (21) नामक युवक की कार दादर रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में दर्दनाक वारदात: मंगोलपुरी में छात्र की बेरहमी से हत्या, 7 नाबालिग गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, प्रियांशु बांद्रे ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे उसकी गाड़ी उत्तर दिशा की लेन से दक्षिण दिशा की लेन में आ गई और सामने से आ रही टैक्सी से टकरा गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें :  नए साल का तोहफा: नासिक से सोलापुर तक सुपरफास्ट हाईवे, मोदी सरकार ने 20,668 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने प्रियांशु बांद्रे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुआ। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी नशे की हालत में तो नहीं था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment