हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, अंडे का ठेला लगाने वाले को इनकम टैक्स का नोटिस

दमोह
मध्य प्रदेश के दमोह में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पथरिया नगर के एक अंडा विक्रेता के नाम पर दिल्ली में करोड़ों का कारोबार करने वाली फर्जी कंपनी पाई गई है. इस कंपनी का टर्नओवर 50 करोड़ रुपये से अधिक है और इस पर 6 करोड़ का जीएसटी बकाया है. आयकर विभाग ने इस मामले में अंडा विक्रेता को नोटिस भेजकर बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज मांगे हैं, जिससे उसका पूरा परिवार सदमे में है.

ये भी पढ़ें :  पूर्व सीएम खट्टर बोले थे वाड्रा लैंड डील मामले में दम नहीं, अब मोदी-बीजेपी फिर जोरशोर से उठा रहे वाड्रा लैंड डील मामला

जानकारी के अनुसार, पथरिया नगर के रहने वाले प्रिंस सुमन अंडे का ठेला लगाकर आजीविका चलाते हैं. उनके नाम पर दिल्ली में प्रिंस इंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी रजिस्टर्ड पाई गई, जिसने 2022 से 2024 तक करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. यह कंपनी चमड़ा, लकड़ी और आयरन का व्यापार कर रही थी, लेकिन इसने जीएसटी का भुगतान नहीं किया. इसके चलते आयकर विभाग ने अब प्रिंस सुमन को 6 करोड़ रुपये के बकाए का नोटिस भेजा है.
 
प्रिंस सुमन ने बताया कि वह कभी दिल्ली गया ही नहीं और सिर्फ इंदौर में मजदूरी करने गया था. उन्होंने किसी को अपना पैन कार्ड या आधार कार्ड नहीं दिया, फिर भी उनके नाम पर फर्जी कंपनी बना दी गई. आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बाद उनका पूरा परिवार डर के साए में है.

ये भी पढ़ें :  प्रज्ञा जयसवाल बनी राज्य की टॉपर, सिंगरौली जिले के नगरी ग्राम की रहने वाली है छात्रा

प्रिंस के पिता श्रीधर सुमन एक छोटी किराना दुकान चलाते हैं, उन्होंने इस मामले में एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. अधिवक्ता अभिलाष खरे ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आयकर विभाग को पत्राचार किया है और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, ताकि इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो सके.

ये भी पढ़ें :  महादेव घाट पुल से 50 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 6 लोगों की मौत, कई गंभीर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment