ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, MPPSC ने 120 पदों पर निकाली भर्ती

भोपाल

MPPSC ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. 28 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि 27 अप्रैल 2025 तक चलेगी. अगर आप ऑफिसर बनान चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. फूड सेफ्टी ऑफिसर के लिए चयन होने के बाद 36,200 से 1,14,800 तक सैलरी हो सकती है.

ये भी पढ़ें :  इंदौर-खंडवा रोड का केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया हवाई दौरा, सुमित्रा महाजन से भी की मुलाकात

बता दें कि इछुच्क उम्मीदवार https://www.mponline.gov.in/portal/ पर जाकर फूड सेफ्टी ऑफिसर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन फीस की बात करें तो सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवार को 500 रुपये का भुगतान करना होगा.

एससी/एसटी या अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार, जो कि मध्य प्रदेश में रहते हैं. उन सभी को 250 रुपये भुगतान करना होगा. इसके अलावा 50 रुपये का भुगतान फार्म त्रुटि सुधार और एमपी पोर्टल चार्ज के लिए 40 रुपये भुगतान करना होगा.

ये भी पढ़ें :  निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ नियत समय अवधि में पूर्ण करें : मंत्री सिलावट

इस पद के लिए उम्मीदवार की एज 21 साल से लेकर 40 साल तक की होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार ही की जाएगी. शैक्षणिक योग्यता के बात करें तो उम्मीदार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से UG/PG या डॉक्टरेट की उपाधि हासिल किया होना चाहिए.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment