आजमगढ़ में लॉकअप में युवक मौत से बवाल, थाने का घेराव, तोड़फोड़-पथराव

आजमगढ़

यूपी के आजमगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां तरवां थाने के लॉकअप में रविवार रात दलित युवक का शव फंदे से लटकता मिला। उसने पाजामा के नाड़े से शौचालय की खिड़की के सहारे फांसी लगाई थी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव करने के साथ ही खरिहानी-मेहनाजपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही तोड़फोड़ किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। परिजनों ने पुलिस पर रुपये मांगने और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पांच थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने इस मामले में तरवां थानाध्यक्ष, एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। घटना को लेकर जबरदस्त तनाव है।

ये भी पढ़ें :  डिजिटल मार्केट, मजबूत सप्लाई चेन और सुशासन से यूपी के हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान: भूपेंद्र चौधरी

तरवां थाना क्षेत्र के उमरीपट्टी गांव का रहने वाला 21 वर्षीय शनि के खिलाफ क्षेत्र की एक युवती ने छेड़खानी करने की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने 29 मार्च को शनि को पकड़कर हवालात में डाल दिया था। रविवार रात करीब 12 बजे लॉकअप के शौचालय में उसका शव फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पहले तो पुलिसकर्मी घटना को छिपाते रहे। बाद में अफसरों को जानकारी दी गई। शनि के गांव के लोगों को भी घटना के बारे में खबर लग गई। इसके बाद परिजनों संग 500 से भी अधिक ग्रामीण तरवां थाने पहुंच गए। थाने का घेराव करने के साथ ही बाजार में खरिहानी-मेहनाजपुर मार्ग पर दो जगहों पर जाम लगा दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश था।

ये भी पढ़ें :  अन्नदाता किसानों को अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराएगी डबल इंजन सरकार

परिजन पुलिस पर युवक को छोड़ने के लिए रुपये मांगने और मारपीट कर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे थे। बवाल की आशंका में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल पांच थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रही थी, लेकिन लोग मरने के लिए तैयार नहीं थे। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि इस मामले में तरवां थानाध्यक्ष, एक सब इंस्पेक्टर और मुंशी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस पर पीटने और रुपये मांगने के आरोप बेबुनियाद हैं। मृतक शनि का क्षेत्र की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। बाद में उसने शनि के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की थी।

ये भी पढ़ें :  किसानों की समृद्धि के लिए पश्चिम यूपी के गांवों में पहुंच रही योगी सरकार

जिस पर 29 मार्च को उसे हिरासत में लिया गया था। रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को उसका चालान किया जाना था। प्रेमिका द्वारा द्वारा छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराए जाने से वह तनाव में था। देर रात थाने के लॉकअप के शौचालय में अपने पाजामा के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment