Breaking : सुकमा में पुलिस नक्सली मुठभेड़… मुठभेड़ में DRG के 3 जवानों के शहीद होने और 2 जवानों के जख्मी होने की खबर

 

नेहा शर्मा, सुकमा, 25 फ़रवरी, 2023

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए। सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों को एंबुश लगाकर माओवादियों ने निशाना बनाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनकाउंटर में 5 से 6 नक्सली भी मारे गए हैं। आसपास करीब 100 की संख्या में नक्सली मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :  PM Narendar Modi Visit In Raigarh : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की रेल परियोजनाओं की दीं सौगात, बोले- छत्तीसगढ़ देश का पावर हाउस

जानकारी के मुताबिक जगरगुंडा-कुंदेड़ के बीच DRG के जवान सड़क निर्माण काम को सुरक्षा देने और नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। यहां पहले से मौजूद घात लगाए माओवादियों ने जवानों पर गोलियां बरसा दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालकर उनका डटकर मुकाबला किया।

शहीद जवानों के नाम

रामुराम नाग, ASI
कुंजाम जोगा
वंजाम भीमा

ये भी पढ़ें :  World Record : छत्तीसगढ़ में एक दिन में 12 लाख से ज्यादा लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा...बना विश्व कीर्तिमान

जगरगुंडा के आस-पास स्थित पुलिस कैंप से जवानों की टुकड़ी को मौके पर भेजकर सर्चिंग की जा रही है। सर्चिंग पर निकले डीआरजी के जवानों को वापस कैंप में रवाना कर दिया है। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई वह इलाका पूरी तरह से माओवादियों का गढ़ है। नक्सली कमांडर हिड़मा यहां सक्रिय है। मुठभेड़ में कई हार्डकोर नक्सलियों के मौजूद होने की भी बात कही जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment