नारायणपुर जवान के शहीद होने पर भाजपा ने जताया शोक, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट करके साधा कांग्रेस पर निशाना

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 फ़रवरी, 2023

रायपुर। नारायणपुर में हुए नक्सली मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की दुखद घटना पर भाजपा शोक जताया है। भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सोशल साइट पर ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

नारायणपुर में हुए नक्सल मुठभेड़ के दौरान एक जवान के शहीद होने की दुखद सूचना मिल रही है, वीर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

ये भी पढ़ें :  Ambikapur News : युवक ने उठाया खौफनाक कदम! दीवार पर लिखा- जाओ मेरी जान अब लौट कर नहीं आऊंगा, तुम खुश रहना

भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने साथ ही छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अधिवेशन के दौरान छत्तीसगढ़ में बढ़ती नक्सल समस्या पर राहुल गांधी कुछ बोलेंगे। राहुल गांधी भूपेश जी की भूपेश जी झूठी तारीफों को ही सच मानेंगे।

बीते 1 सप्ताह में 6 जवानों के शहीद होने पर उठाए सवाल

ये भी पढ़ें :  FASTag Rule: टोल न कटने पर लगेगा दोगुना जुर्माना, सरकार ने लागू किए सख्त नियम

बीजेपी प्रवक्ता और पूर्व मंत्री मूणत ने बीते दिनों छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली मुठभेड़ को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 20 फरवरी 2023 राजनांदगांव में 2 जवान शहीद, 25 फरवरी 2023 सुकमा में 3 जवान शहीद, 26 फरवरी 2023 नारायणपुर में 1 जवान शहीद हुए हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment