Bijapur News : नक्सलियों ने किया हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का समर्थन, कहा- भूपेश सरकार पूरी करे मांगें

 

नेहा शर्मा, रायपुर, 03 मार्च, 2023

अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका आंदोलन कर रही हैं। अब आंदोलन के समर्थन में नक्सली भी आ गए हैं। नक्सलियों ने केंद्र व राज्य सरकार पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने समेत कई गंभीर आरोप लगाए।

ये भी पढ़ें :  भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जमीन का दस्तावेज उपलब्ध कराने ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई थी गुहार

नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी किया है। हड़ताल के समर्थन करते हुए प्रेस नोट के जरिए नक्सली नेता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को बघेल सरकार पूरा करे। इसके साथ प्रेस नोट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए आगे लिखा कि जब तक मांग पूरा न हो आंदोलन में डटे रहे।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : रायपुर शहर वासियों को मिली बड़ी सौगात

नक्सलियों ने अन्य राज्यों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रोजाना वेतन से तुलना करते हुए लिखा कि केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और गुजरात ‘में अधिक वेतन दिया जाता है। इसके अलावा अन्य कई आरोप लगाए हैं।

पढ़िए, नक्सलियों का प्रेस नोट…..

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment