नीलेश मुखिया हत्याकांड में शामिल शूटर शाहनवाज की पटना में गोली मारकर हत्या

पटना

बिहार की राजधानी पटना में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ पर शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने बहुचर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में शामिल शूटर सैयद शाहनवाज (28) को गोली मार दी। अपराधियों ने शाहनवाज को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार होने में सफल हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं से मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें :  Narayanpur में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये बरामद

खाजेकलां थाना क्षेत्र के सोनारटोली का रहने वाला सैयद शाहनवाज शुक्रवार की दोपहर अपने दोस्त मोहम्मद कैश के साथ स्कूटी पर सवार होकर जेपी गंगा पथ के रास्ते पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट जा रहा था। स्कूटी उसका साथी चला रहा था। मोहम्मद कैश ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे वे सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित जेपी गंगा पथ पर खानामिर्जा, मस्जिद घाट के समीप से गुजर रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उन्होंने शाहनवाज पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगते ही स्कूटी पर पीछे बैठा शाहनवाज जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बिलासपुर में शिक्षिका का कक्षा में सोते वीडियो वायरल, स्कूल की प्रधान पाठक को आये धमकी भरे कॉल

घटना के बाद दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए बाइक से गांधी मैदान की तरफ फरार हो गए। मो. कैश किसी तरह घायल शाहनवाज को इलाज के लिए पीएमसीएच ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि प्रथम दृष्या घटना का कारण आपसी रंजिश अथवा आपराधिक विवाद लग रहा है। शाहनवाज का पुराना आपराधिक इतिहास है। पुलिस गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान के लिए जेपी गंगा पथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment