रायपुर रेलवे स्टेशन में चल रहा अवैध वसूली का खेल, लोग परेशान

रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का खेल चल रहा है. ये खेल इसलिए भी फल-फूल रहा है क्योंकि अवैध वसूली करने वाले के खिलाफ आरपीएफ और कमर्शियल विभाग कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है और पूरे खेल देखकर भी जिम्मेदार अपनी आंखे बंद कर लेते है.

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : बच्चों के साथ केक काटकर सीएम साय जन्मदिन मनाया अपना जन्मदिन

रायपुर रेलवे स्टेशन में कैफे लाइट होटल के सामने नो-पार्किंग में परिजन अपनी गाड़ी खड़ी करते है.  यही कारण है कि वहां पर्ची लेकर बाईक चालकों से अवैध वसूली का पूरा खेल चल रह है.

ये खेल सुबह 6 से 9 बजे और फिर शाम को रोजाना चलता है. एक यात्री ने परेशान होकर को बनाया वीडियो. इस वीडियो में वहां मौजूद एक युवक के हाथ में पर्ची नजर आ रही है और वो यात्री को छोड़ने रेलवे स्टेशन आने वाले परिजनों से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें :  आज कटगी पहुंचेगी 'रामराज्य युवा यात्रा', प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी यात्रा में हो रहे शामिल

अब आरपीएफ के लिए ये जांच का विषय है कि अवैध वसूली करने वाले ये युवक पार्किंग संचालक का स्टॉफ है या रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग की अवैध वसूली के लिए कोई दूसरा गैंग एक्टिव हो गया है. बता दें कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी सारे प्रमाण मौजूद होंगे.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment