Xiaomi का अगला जनरेशन फ्लिप फोन चीन में होगा लॉन्च

नई दिल्ली

चीनी टेक कंपनी Xiaomi का अगला जनरेशन फ्लिप फोन हाल ही में 3C डेटाबेस पर देखा गया है। यहां इस फोन का मॉडल नंबर 2505APX7BC और 2505APX7BG दिखाई दे रहा है। इसमें पहला मॉडल चीन के लिए है, जबकि दूसरा मॉडल Mix Flip 2 को ग्लोबल वर्जन माना जा रहा है। इस सर्टिफिकेशन में ज्यादा डिटेल्स तो सामने नहीं आईं, लेकिन यह जरूर बताया गया है कि Mix Flip 2 में MDY-15-EQ पावर ब्रिक दिया गया है, जो कि 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

फोन को लेकर किया गया था दावा

फरवरी 2025 में एक टिप्सटर ने Xiaomi के इस नए फ्लैगशिप फ्लिप फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स लीक की थीं। कहा गया कि Mix Flip 2 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा। साथ ही कंपनी इसके कवर डिस्प्ले में भी कुछ बड़े बदलाव ला सकती है। इस डिवाइस में IPX8 रेटिंग दी जा सकती है जो इसे वाटर-रेसिस्टेंट बनाएगी। इसके अलावा, इसमें 5,050mAh की बैटरी और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी शामिल हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  स्‍मार्टफोन ब्रांड रियलमी का realme P3x 5G स्‍मार्टफोन 2300 रुपये हुआ सस्‍ता

OLED डिस्प्ले के साथ मिलती है 120Hz रिफ्रेश रेट

कैमरे की बात करें तो Mix Flip 2 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा। अन्य खास फीचर्स में 6.85 इंच का LTPO फोल्डेबल OLED डिस्प्ले शामिल है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें NFC सपोर्ट, स्लिम 7.6mm बॉडी, और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। हालांकि Xiaomi ने अभी तक Mix Flip 2 की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह 2025 की दूसरी तिमाही में बाजार में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  भगवान कृष्ण पर आधारित फिल्म ने तोड़ा ‘थामा’ का रिकॉर्ड, बढ़ी दर्शकों की धूम

फोल्ड को लेकर पहले आई थी रिपोर्ट

पिछले साल शाओमी ने फोल्ड और फ्लिप को मार्केट में उतारा था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोल्ड को कंपनी फिलहाल चीनी मार्केट तक ही सीमित रखने का प्लान बना रही है। जबकि फ्लिप के साथ ऐसा नहीं है। नए वैरिएंट्स के साथ फोन को ग्लोबल मार्केट में लाने पर भी विचार किया जा सकता है। हाल ही में Xiaomi की तरफ से 15 सीरीज को मार्केट में उतारा गया है। फोल्ड के बेस वैरिएंट की कीमत करीब 1 लाख रुपए से शुरू होती है। ये फोन 4 कलर वैरिएंट में आता है। अब ये देखना होगा कि नई सीरीज को लेकर कंपनी क्या प्लान बनाती है। साथ ही इन्हें कब लाया जा सकता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment