लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के मास्टर माइंड सहयोगी इलियास खान जयपुर में गिरफ्तार

जयपुर

प्रदेश की राजधानी में बीते कुछ दिनों में अपराध की कई अहम घटनाएं सामने आईं, जिनमें से सबसे बड़ी सफलता एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को मिली है। एजीटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा जैसे कुख्यात गैंगस्टरों के दुबई नेटवर्क से जुड़े मास्टर माइंड इलियास खान को जयपुर में गिरफ्तार किया है। इलियास दुबई में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत था और फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग कर गैंग के सदस्यों को पनाह देता था। वह हवाला के जरिए धन प्रेषण और सुरक्षित ठिकानों की व्यवस्था में भी अहम भूमिका निभाता था।

ये भी पढ़ें :  केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट की मौत, जुड़वां बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में डीआईजी योगेश यादव और एएसपी सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने फतेहपुर, सीकर के रामगढ़ सेठान में छापेमारी कर इलियास को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि उसने जयपुर के फल व्यापारी सलीम खान की रेकी भी करवाई थी। दुबई में भी वह फर्जी आईडी मामले में सजा काट चुका है। उसकी गिरफ्तारी को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  बीकानेर महिला जज लूटकांड: कुशाल मेहरा और नाबालिग साथी हिरासत में

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment