पीरियड्स के दिनों में नॉर्थ कोरिया की महिलाओं की सच्चाई चौंका देगी, सेनेटरी पैड्स तक बैन!

नई दिल्ली
दुनिया में कई देश हैं जहां कानून सख्त होते हैं, लेकिन कुछ मुल्क ऐसे भी हैं जहां के नियम-कायदे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। ऐसा ही एक देश है नॉर्थ कोरिया, जहां तानाशाह किम जोंग उन का एकछत्र राज चलता है। यहां के अजीबो-गरीब नियमों ने पूरी दुनिया को चौंका रखा है। लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि इस देश में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल होने वाले सेनेटरी पैड्स तक से वंचित रखा गया है। नॉर्थ कोरिया में इन सामान्य स्वास्थ्य उत्पादों का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है।

ये भी पढ़ें :  ED छापों को कांग्रेस ने बताया ऑपरेशन कमल, कांग्रेस नेताओं का आरोप– जान-बूझकर टार्गेट किया जा रहा

महिलाएं क्या करती हैं पीरियड्स के दौरान?
जहां दुनिया के दूसरे देशों में महिलाएं सेनेटरी नैपकिन, टैंपून, मेंस्ट्रुअल कप और पीरियड पैंटी जैसी सुविधाओं से लैस हैं, वहीं नॉर्थ कोरिया की महिलाएं अब भी पुराने ज़माने की परंपराओं का पालन करने को मजबूर हैं। यहां महिलाएं पीरियड्स के वक्त धुले हुए कपड़े या री-यूजेबल पैड्स का इस्तेमाल करती हैं, क्योंकि वहां सैनिटरी नैपकिन की न तो बिक्री होती है और न ही इसे मंगाने की इजाज़त है।

ये भी पढ़ें :  145 दिन, 14 राज्यों में 4000 KM का सफर, बर्फबारी के बीच राहुल ने फहराया तिरंगा... भारत जोड़ो यात्रा का समापन आज

किम जोंग उन के अजीब कानून
नॉर्थ कोरिया में सिर्फ यही नहीं, बल्कि महिलाओं के कपड़ों से लेकर उनके हेयरस्टाइल तक पर सरकार का नियंत्रण है। महिलाएं स्कर्ट या ट्राउज़र्स पहन सकती हैं, लेकिन उसकी लंबाई घुटनों से ऊपर नहीं होनी चाहिए। नीली जींस पहनना अपराध है। वहां के नागरिक सिर्फ तीन सरकारी टीवी चैनल ही देख सकते हैं। बाइबल रखना या किसी धर्म का सार्वजनिक रूप से पालन करना सख्त मना है- और अगर कोई ऐसा करता पाया गया, तो उसे मौत तक की सजा दी जा सकती है। कंडोम की बिक्री और इस्तेमाल पर भी पूरी तरह प्रतिबंध है।

ये भी पढ़ें :  अमेरिकी विदेश मंत्री ने यूक्रेन में रूस के युद्ध को समर्थन देना बंद करने के लिए अपील दोहराई, मदद न करने का डालना होगा दबाव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment