मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जयंती पर किया नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जयंती पर उन्हें   नमन कर श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की दृढ़ता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए किए गए आपके कार्य सदैव हमें कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  स्कूल बस में नर्सरी की टीचर के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर टीचर ने की आत्महत्या की कोशिश, ड्राइवर पर केस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. चंद्रशेखर के राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सिद्धांतों और जनहित को प्राथमिकता दी। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और सेवा की मिसाल रहा है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर का जन्म 17 अप्रैल 1927 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ था। वे सदैव सामाजिक न्याय और राष्ट्रहित की नीति पर अडिग रहे।

ये भी पढ़ें :  जनजातीय कल्याण की योजनाओं का लाभ, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए: राज्यपाल पटेल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment