बबाल के बाद बदले गए गुना SP, मोहन यादव सरकार ने अब इस IPS अधिकारी को दी जिम्मेदारी

 गुना

 हनुमान जयंती के मौके पर गुना जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में हुए सांप्रदायिक तनाव और पत्थरबाजी के विवाद के बाद सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. इसके तहत गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. उनकी जगह 2017 बैच के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी अंकित सोनी को गुना का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

मोहन यादव सरकार ने जारी किया आदेश
यह फैसला देर रात राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के तहत लिया गया. एसपी संजीव कुमार सिन्हा को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) भोपाल में पदस्थ किया गया है. वहीं, नए एसपी अंकित सोनी इससे पहले इंदौर नगरीय पुलिस में उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थे. उनकी छवि एक सख्त लेकिन संवेदनशील और संतुलित प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मानी जाती है.

ये भी पढ़ें :  छिंदवाड़ा में बना उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा महात्रिशूल, अयोध्या में होगी 2 फरवरी को स्थापना

क्या है पूरा मामला?
घटना 12 अप्रैल की है, जब हनुमान जयंती पर कर्नलगंज क्षेत्र में निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक मस्जिद के सामने दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पत्थरबाजी की भी खबरें सामने आईं. हालांकि, तत्कालीन एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि “सीसीटीवी फुटेज में पत्थरबाजी की पुष्टि नहीं हुई है.”  

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री अब किसी भी जिले में आकस्मिक रूप से पहुंचकर जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

बयान से भड़के संगठन
एसपी के इस बयान पर कई हिंदू संगठनों ने तीखी आपत्ति जताई और सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक विरोध दर्ज कराया. साथ ही प्रशासन द्वारा हनुमान जयंती की शोभायात्रा की अनुमति को लेकर भी सवाल खड़े किए गए.

इसके बाद से ही प्रशासनिक हलकों में बदलाव की चर्चा शुरू हो गई थी, जिसे अब शासन ने आधिकारिक रूप दे दिया है.

ये भी पढ़ें :  MP बोर्ड परीक्षा: दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अलग पर्यवेक्षक, लेखक पर रखेंगे विशेष निगरानी

जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती की तैयारी
नए एसपी अंकित सोनी के सामने अब गुना जिले में शांति, सद्भाव और कानून-व्यवस्था को पुनः स्थापित करना सबसे बड़ी चुनौती होगी. साथ ही, विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास बहाल कर एक निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग की आवश्यकता भी है.

Share

Leave a Comment