पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भोपाल चेंबर ऑफ कॉर्मर्स ने भोपाल बंद का किया आव्हान

भोपाल
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश गुस्से में है। लोग जगह-जगह सड़क पर उतरकर अपना विरोध जता रहे है। इस बीच भोपाल चेंबर ऑफ कॉर्मर्स ने शनिवार को भोपाल बंद का आव्हान किया है। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने कहा कि पहलगाम, कश्मीर में निहत्थे व बेकसूर हिंदुओं की जिनके धर्म की जानकारी लेने के पश्चात उनके परिवारजनों के सामने बर्बरता से हत्या कर दी गई। इस निर्मम हत्याकाण्ड के मद्देनज़र मृतकों के परिवारजनों के साथ खड़े होने एवं इस निर्मम आतंकी हमले के विरोध प्रदर्शन स्वरूप भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भोपाल बंद का ऐलान करता हैं।

ये भी पढ़ें :  मतदाता सूची अपग्रेड में लापरवाही: भोपाल कलेक्टर ने चार बीएलओ को निलंबित किया

वह आगे कहते है कि भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भोपाल के समस्त व्यापारियों एवं भोपाल के समस्त व्यापारिक संगठनो से आग्रह करता है कि पहलगाम आतंकी हमले के कड़े विरोध हेतु दिनांक 26 अप्रैल दिन शनिवार को पूरे भोपाल को बंद करने की अपील करता हैं। एव समस्त व्यापारिक समाज से आग्रह करता है कि अपना पूर्ण सहयोग दें।

मशाल जुलूस निकाल कर जताया विरोध- वहीं पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार शाम भाजपा ने न्यू मार्केट इलाके में मशाल जुलूस निकाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अगुवाई में निकले मशाल जुलूस में भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने न्यू मार्केट के नानके पेट्रोल पंप से रोशनपुरा चौराहे तक पैदल मार्च किया औऱ रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचकर आतंकवादी घटना का विरोध जताया और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सैनिक कल्याण के लिए प्रदान की सहयोग राशि

इस मौके पर वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर अंतिम कील ठोकने का कार्य होगा। पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किया गया कायराना हमला भारत की आत्मा पर हमला है, जिसे भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। पूरा भारत हमले के विरोध में एक साथ खड़ा है। पूरा देश इस हमले को लेकर आक्रोशित है। प्रधानमंत्री मोदी ने तय कर लिया है कि अब भारत में आतंकवाद का अंतिम समय आ गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि पहलगाम में हुआ कायराना आतंकी हमला भारत की आत्मा पर हमला है। यह भारत की संप्रभुता पर आक्रमण है। उन्होंने साफ कह दिया है कि अब इस देश के अंदर आतंकवाद के सफाए का समय आ गया है। ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी जो आतंकवाद को समर्थन देते हैं और उनका हिसाब किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  हिम्मत और पराक्रम से भरें हैं, मध्यप्रदेश पुलिस के सशक्त कदम हर मुसीबत से बड़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment