216 रन चेज करने उतरी लखनऊ सुपर जांयट्स की शुरुआत खराब, बुमराह ने मुंबई को दिलाई पहली सफलता

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ के कप्‍तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए।

ये भी पढ़ें :  सभी के लिये आप पीएम यानी प्रधानमंत्री हो लेकिन हमारे लिये 'परम मित्र', कथुनिया ने मोदी से कहा

रयान रिकेल्टन ने 32 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर 54 रन ठोक दिए। विल जैक्‍स ने 29 और कॉर्बिन बॉश ने 20 रन बनाए। नमनधीर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। मयंक यादव और आवेश खान के खाते में 2-2 विकेट आए।

ये भी पढ़ें :  लगातार दो टी-20 में शतक लगाने वाले सैमसन पहले भारतीय बल्लेबाज बने

बुमराह ने मुंबई को दिलाई पहली सफलता
 216 रन चेज करने उतरी लखनऊ सुपर जांयट्स की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्कराम को नमन के हाथों कैच आउट कराया। एडेन ने 11 गेंदों पर 9 रन बनाए।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment