ChatGPT और ChatGPT Pro यूजर्स को कराएगा ऑनलाइन शॉपिंग

नई दिल्ली

OpenAI, ChatGPT के लिए बड़ा अपडेट लेकर आया है। दरअसल अब ChatGPT पर शॉपिंग भी की जा सकेगी। इस अपडेट के बाद लोग ChatGPT पर किसी आइटम को सर्च करने से लेकर ऑर्डर तक कर पाएंगे। इसके अलावा किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने के लिए यूजर को किसी अलग साइट पर नहीं जाना पड़ेगा। ChatGPT के साथ शॉपिंग करते समय प्रोडक्ट को सर्च करने से लेकर ऑर्डर करने तक का सारा काम उसी चैट विंडो में पूरा हो सकेगा। इस अपडेट के बाद जानकारों का मानना है कि जिस तरह से लोगों का जानकारी इक्ट्ठा करने का तरीका ChatGPT ने बदला है उसी तरह यह लोगों के ऑनलाइन शॉपिंग करने के तरीके को भी बदल कर रख देगा।

ये भी पढ़ें :  स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की होली की तस्वीर

क्या है शापिंग फीचर
अभी तक ChatGPT पर किसी भी प्रोडक्ट को सर्च करने पर उससे जुड़े लिंक आपको मिल जाते थे। अब ChatGPT आपको प्रोडक्ट और उसके बारे में सारी जानकारी चैट विंडो में ही उपलब्ध कराएगा। अगर आप चाहेंगे, तो यह एक से ज्यादा प्रोडक्ट्स को कंपेयर भी कर पाएगा और साथ ही बता पाएगा कि वह प्रोडक्ट सस्ता कहां मिल रहा है। इसके अलावा इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि प्रोडक्ट यूजर की पसंद के हिसाब से दिखाया जाए न कि विज्ञापनों के अनुसार। फिलहाल ChatGPT में फैशन, ब्यूटी, घर का सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कैटेगरी को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें :  मां का आगमन और प्रस्थान इस बार बताएगा शुभ-अशुभ संकेत, जानें पूरी सवारी

Google से होगा मुकाबला
इस फीचर की वजह से ChatGPT का मुकाबला Google से होगा। दरअसल ChatGPT पर लोग अपनी पसंद के हिसाब से सामान खरीद पाएंगे और सामान को लोगों की इच्छा के अनुसार पेश किया जाएगा। वहीं Google पर शॉपिंग करते समय विज्ञापन वाले प्रोडक्ट्स को पहले दिखाया जाता है। बता दें कि OpenAI की ओर से जानकारी दी गई है कि पिछले एक हफ्ते में यूजर्स ने एक बिलियन वेब सर्च ChatGPT पर की हैं।

शॉपिंग फीचर ऐसे करेगा काम
ChatGPT पर लोग बहुत ही आसान भाषा में अपने काम का प्रोडक्ट सर्च कर पाएंगे और ChatGPT भी लोगों के प्रॉम्प्ट के अनुसार उन प्रोडक्ट्स को पेश कर पाएगा जो कि लोग असल में खरीदना चाहते हैं। ChatGPT पर शॉपिंग करने के लिए:

ये भी पढ़ें :  Apple प्रोडक्ट्स हुए 42% तक महंगे: MacBook Pro और iPad Air की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    उस प्रोडक्ट के बारे में लिखें जो आप खरीदना चाहते हैं जैसे कि “Best earbuds under rs 500” आप जितना बेहतर तरीके से अपनी पसंद को बता पाएंगे ChatGPT उतने अच्छे रिजल्ट आपके लिए लेकर आएगा।
    इसके बाद ChatGPT प्रोडक्ट को सर्च करके आपको रिजल्ट दिखाएगा। यह नतीजे विज्ञापनों से प्रभावित नहीं होंगे।
    इसके बाद आप अपनी पसंद का प्रोडक्ट चुनकर, चैट विंडो में ही उसे खरीद पाएंगे।

फिलहाल यह फीचर ChatGPT और ChatGPT Pro इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को मिलेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment