Breaking
21 Nov 2026, Sat

उर्वशी रौतेला ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया बर्थडे

मुंबई

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने पहनावे को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. इस बीच एक बार फिर उनकी एक ड्रेस ने सबको हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन की पार्टी से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ओरी के साथ डांस करती नजर आईं. अभिनेत्री ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने हीरे जड़ी पोशाक पहन रखी है.

उर्वशी रौतेला की ड्रेस वायरल
इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरी के साथ अपने 31वें जन्मदिन का जश्न मनाती नजर आईं. रौतेला अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘डाकू महाराज’ के गाने ‘दबीबी दबीबी’ पर झूमती कैमरे में कैद हुईं. एक्ट्रेस ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की पोशाक- असल हीरे से जड़ी.”इससे पहले उर्वशी रौतेला दुबई में भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के हाई-वोल्टेज मैच में भी शामिल हुईं, अभिनेत्री को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड में जन्मदिन से पहले सरप्राइज भी मिला.

ये भी पढ़ें :  पुतिन क्यों नहीं रखते स्मार्टफोन? सुरक्षा कारणों पर अब उठा पर्दा

 इस गाने पर ओरी संग झूमीं एक्ट्रेस
उर्वशी रौतेला को स्टाफ की ओर से लाल चेरी का बर्थडे केक मिला. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर केक के साथ पोज देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन के सरप्राइज के लिए शुक्रिया.” वहीं, ओरी ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भारत-पाक मैच के दौरान स्टैंड में उर्वशी रौतेला के साथ ‘दबीबी दबीबी’ गाने पर डांस करते नजर आए. ओरी ने कैप्शन में लिखा, “भारत-पाक मैच में प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय.”

ये भी पढ़ें :  सबसे अच्छा अरेंजमेंट यूपी में मिला, मैं फैन हो गयाः दिलजीत सिंह दोसांझ

उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट
उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘डाकू महाराज’ सिनेमाघरों के बाद अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है. बॉबी कोल्ली के निर्देशन में बनी ‘डाकू महाराज’ में उर्वशी रौतेला के साथ नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ चांदनी चौधरी, प्रदीप रावत, सचिन खेडेकर, शाइन टॉम चाको, विश्ववंत दुद्दुमपुडी, आडुकलम नरेन और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं. प्रसिद्ध संगीतकार एस थमन ने अपने संगीत से सजाया है. ‘डाकू महाराज’ संक्रांति के दौरान 12 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें :  21 मार्च शुक्रवार चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगी बड़ी सफलता

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *