Breaking
20 Nov 2026, Fri

सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड में एक जमाना था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय रिश्ते में थे. काफी समय तक दोनों साथ थे, लेकिन फिर उनकी राहें अलग हो गईं. इस रिश्ते को लेकर कई बातें कही जाती हैं. अब एक बार फिर सलमान-ऐश्वर्या के रिलेशनशिप का जिक्र उठा है. एक्टर केतन कराडे ने सलमान से जुड़े कुछ हैरतअंगेज दावे किए हैं.

ऐश्वर्या के बॉडीगार्ड के बड़े दावे
केतन कराडे, जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म मुझसे शादी करोगी में काम किया, उन्होंने बताया कि वो एक समय पर ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड थे. उन्हें हायर ही इसलिए किया गया था ताकि एक्ट्रेस को सुपरस्टार से बचाया जा सके. सलमान खान को लेकर ऐसी बातें कही जाती हैं कि जब वो ऐश्वर्या संग रिश्ते में थे, तब उनका काफी झगड़ा होता था. कहा ये भी जाता है कि दोनों का रिलेशनशिप एक समय पर टॉक्सिक बन चुका था, क्योंकि सलमान ऐश्वर्या पर हाथ उठाते थे.

ये भी पढ़ें :  गोवा अग्निकांड के बाद फरार लूथरा ब्रदर्स थाइलैंड से भारत लाए जा सकते हैं, 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई संभव

केतन ने आर्ट मीडिया एंटरटेनमेंट से सलमान को लेकर कहा कि वो बहुत अच्छे इंसान हैं, अपने काम के प्रति काफी मेहनती हैं. आगे उन्होंने ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड बनने के दिनों को याद किया, जिसके बारे में उन्होंने कभी खुलासा नहीं किया था. केतन कराडे ने कहा- मैं ऐश्वर्या का बॉडीगार्ड था…सलमान के लिए ही रखा था. सलमान से बचने के लिए मुझे ऐश्वर्या का बॉडीगार्ड रखा था, करीब 7 दिन तक मैं उनके साथ था.

सलमान संग हुआ आमना-सामना!
एक्टर ने आगे कहा कि वो कभी सलमान से इस बारे में बात नहीं करना चाहेंगे. उनके मुताबिक, ये बात काफी सालों पुरानी है. उन्होंने सलमान और ऐश्वर्या से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया. केतन ने कहा- एक बार ऐसा हुआ कि हम लोग गाड़ी में बैठकर विक्रम भट्ट के फैशन शो में जा रहे थे. तो वैसे ही गाड़ी में ऐश्वर्या जी को उनके घर से पिक किया, और इवेंट में पहुंच गए. शो खत्म होने के बाद, जब वहां से निकले तो मेरे ख्याल से सामने सलमान खान खड़े थे.

ये भी पढ़ें :  विधेयक पास कराने में नाकामी, CM का राज्यसभा रुख—संसद के बजट सत्र ने रचा इतिहास

'तो हम सब वैसे भी डर गए कि क्या करना है? कैसे करना है? तो मैंने बोला मैंने उतरना पड़ेगा. ड्राइवर ने कहा नहीं उतरने की जरूरत नहीं है. मैं कुछ करता हूं. उसने कुछ कट मारकर गाड़ी वहां से निकाल ली. इसके बाद मैंने अगले ही दिन जॉब छोड़ दी. मैंने कहा मुझे ये नौकरी नहीं करनी है. क्योंकि उनके पास होती है (गन), शायद से. दूसरी बात मैं बॉडी बिल्डिंग करता था. अपनी फिजिक को संभालता था. मैंने मुझे मारा मारी नहीं करनी है. दो प्यार करने वालों के बीच मुझे नहीं आना है. क्योंकि मैं दोनों का फैन हूं.'

ये भी पढ़ें :  रश्मि देसाई के पूर्व पति नंदीश सिंह संधू ने की नई सगाई, जानिए उनकी मंगेतर कौन हैं

केतन कराडे ने अंत में कहा कि उन्होंने इस घटना के बाद तुरंत ऐश्वर्या के बॉडीगार्ड की नौकरी छोड़ दी थी. हालांकि इन दावों के पीछे का क्या सच है, इसकी कोई पुष्टि नहीं की जा सकती.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *