Breaking
20 Nov 2026, Fri

Devuthani Ekadashi 2026: 20 नवंबर से शुरू होगा शादियों का सीजन, जानें विवाह के 11 शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी पर आज भगवान विष्णु के जागते ही शुभ-मांगलिक कार्य पुन: आरंभ हो जाएंगे. मान्यता है कि भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक पूरे चार महीने योग निद्रा में रहते हैं. इस दौरान हिंदू धर्म शादी-विवाह सहित सभी शुभ-मांगलिक कार्य बंद रहते हैं. चार महीने की इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है. हालांकि 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर विष्णु जी के जागृत होने के बाद फिर से शहनाइयां गूंजेंगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दौरान साल के दो अंतिम महीने (नवंबर-दिसंबर) में विवाह की कुल 11 शुभ तिथियां रहेंगी. आइए जानते हैं.

शुभ तिथि                 वार
21 नवंबर 2026     शनिवार
24 नवंबर 2026     मंगलवार
25 नवंबर 2026     बुधवार
26 नवंबर 2026     गुरुवार

नवंबर 2026 में शादी के शुभ मुहूर्त
देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर 2026 के आखिरी सप्ताह में विवाह के लिए चार शुभ तिथियां पड़ रही हैं. जो लोग इस महीने शादी की योजना बना रहे हैं, वे इन तारीखों को नोट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  वासु भगनानी ने साड़ी बेचने से शुरू किया सफर, आज हैं टॉप बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स में शामिल

दिसंबर 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त
वहीं, दिसंबर के महीने में शादी के लिए कुल सात शुभ अवसर मिलेंगे. महीने के शुरुआती दिनों से लेकर 12 दिसंबर तक विवाह समारोह आयोजित किए जा सकते हैं. शुभ तिथियां इस प्रकार हैं-

शुभ तिथि              वार
2 दिसंबर 2026     बुधवार
3 दिसंबर 2026     गुरुवार
4 दिसंबर 2026     शुक्रवार
5 दिसंबर 2026     शनिवार
6 दिसंबर 2026     रविवार
11 दिसंबर 2026     शुक्रवार
12 दिसंबर 2026     शनिवार

16 दिसंबर से शादी-विवाह बंद?
हिंदू पंचांग के अनुसार, दिसंबर के मध्य में सूर्य के धनु राशि में जाने से खरमास शुरू हो जाएगा. यह धनु खरमास होगा, जिसमें शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित हैं. 16 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 14 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे. खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ संस्कार करने की मनाही मानी जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, खरमास में मांगलिक कार्यों के लिए शुभ फल प्राप्त नहीं होते, इसलिए इस दौरान विवाह आयोजन नहीं किए जाते.

ये भी पढ़ें :  सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

बता दें कि खरमास साल में दो बार आता है. पहला दिसंबर से जनवरी के बीच, जब सूर्य धनु राशि में रहते हैं. दूसरा मार्च-अप्रैल के आसपास, जब सूर्य मीन राशि में गोचर करते हैं. इन दोनों अवधियों में विवाह जैसे शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है. खरमास समाप्त होने के बाद ही दोबारा मांगलिक कार्यों के मुहूर्त शुरू होते हैं.

ये भी पढ़ें :  रेजांगला के वीरों का शौर्य पूरी दुनिया याद रखेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विवाह के लिए शुभ मुहूर्त देखना क्यों जरूरी है?
हिंदू धर्म में विवाह से पहले शुभ तिथि, मुहूर्त, वार, नक्षत्र और योग देखे जाते हैं. इसके साथ ही गुरु और शुक्र ग्रह की स्थिति भी देखी जाती है. बहुत सारे लोगों का अक्सर यह सवाल होता है कि शादी से पहले इन सब चीजों पर क्यों गौर किया जाता है. ज्योतिविदों की मानें तो ग्रहों की अनुकूल स्थिति और शुभ नक्षत्रों में विवाह होने से वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और प्रेम बना रहता है. शादी तय करने से पहले वर-वधू की जन्मकुंडली का मिलान भी इसी वजह से किया जाता है. इसमें गुण मिलान, मांगलिक दोष और ग्रहों की स्थिति का आकलन करके विवाह के लिए उचित समय निर्धारित किया जाता है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *