Breaking
20 Nov 2026, Fri

श्रीगंगानगर बॉर्डर पर लगेगा CCTV का पहरा, 2.37 करोड़ से 43 जगहों पर होगी निगरानी

 श्रीगंगानगर
 पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में मादक पदार्थों और हथियारों की खेप गिराने की लगातार बढ़ती घटनाओं ने श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती इलाकों को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील बना दिया है। सीमा पार से आने वाली खेप को उठाकर आगे पहुंचाने वाले तस्करों और उनके मंसूबों पर अब लगाम लगेगी। बॉर्डर एरिया के चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख का पहरा बैठाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री थार योजना के तहत जिले में 43 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए जगहों का चयन और सर्वे पूरा कर लिया गया है। पूरी परियोजना पर करीब 2.37 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह काम पहले पुलिस को करवाना था, लेकिन अब जिला परिषद को इस कार्य के लिए कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में बनेंगे 3 बड़े मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मेट्रो-बस-रेलवे एक ही परिसर में जुड़ेंगे

खेप उठाने वाले आएंगे पकड़ में
सीसीटीवी कैमरे लगाने की इस योजना का मकसद केवल सीमा क्षेत्र की सामान्य निगरानी करना नहीं, बल्कि पाकिस्तान से ड्रोन के रास्ते गिराई जाने वाली मादक पदार्थों और हथियारों की खेप उठाने वाले स्थानीय नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर रखना भी है। कैमरों के स्थानों का चयन इसी रणनीति को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि खेप उठाने के लिए आने-जाने वाले तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

तस्कर गश्ती दलों और पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन प्रमुख मार्गों पर कैमरे लगने के बाद उनकी गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड पुलिस के पास उपलब्ध रहेगा। किसी घटना के बाद संदिग्ध तस्करों की गिरफ्तारी और उनके जरिए पूरे नेटवर्क तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

अंधेरे में भी पढ़ सकेंगे नंबर प्लेट
इस निगरानी तंत्र की खासियत कैमरों की उच्च क्षमता होगी। कुछ कैमरे इतने हाई पावर के होंगे कि रात के अंधेरे में भी वाहनों की नंबर प्लेट तक की तस्वीर कैद कर कंट्रोल रूम तक पहुंचा सकेंगे। इससे रात के समय तस्करी की गतिविधियों को अंजाम देने वाले वाहनों की पहचान में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का बड़ा बदलाव: अब मौके पर UPI से भर सकेंगे चालान

सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे और हथियार भेजने की चुनौती से जूझ रही श्रीगंगानगर पुलिस के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। खासकर उन स्थानीय तस्करों की पहचान में, जो सीमा पार बैठे तस्करी नेटवर्क के निर्देश पर खेप उठाने और उसे आगे पहुंचाने का काम करते हैं।

पांच थानों में बनेंगे कंट्रोल रूम
बॉर्डर एरिया में लगाए जाने वाले कैमरों की निगरानी के लिए पांच थानों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। इनमें हिंदुमलकोट, रायसिंहनगर, श्रीकरणपुर, अनूपगढ़ और घड़साना थाना शामिल हैं। इन कंट्रोल रूम में नियुक्त पुलिसकर्मी अपने-अपने इलाके में लगे कैमरों की लाइव तस्वीरें टीवी स्क्रीन पर देख सकेंगे। किसी गाड़ी या व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध नजर आने पर संबंधित पुलिस टीम को तत्काल सतर्क कर कार्रवाई के लिए रवाना किया जा सकेगा। इससे घटना के बाद सुराग तलाशने के बजाय संदिग्ध गतिविधि के दौरान ही पुलिस को सक्रिय होने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, चार राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ

अधिकारी का कहना है
बॉर्डर एरिया में संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर काम चल रहा है। पहले जिस एजेंसी को यह काम देना था, उसकी लागत ज्यादा होने के कारण एजेंसी बदलने के लिए लिखा है। नई एजेंसी की सहमति मिलने पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
-अभिषेक जैन, सीईओ, जिला परिषद, श्रीगंगानगर

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *